कई उमावि में नहीं हैं शिक्षक शिक्षण के नाम पर हो रही खाना पूर्ति
झाझा : प्रखंड व नगर क्षेत्र में संचालित उमाविों में विज्ञान विषय समेत कई विषयों में शिक्षक नहीं है. शिक्षण के नाम पर इन विद्यालयों में सिर्फ खानापूर्ति हो रही है. जिसका सीधा खामियाजा विद्यार्थियों को भुगतना पड़ रहा है. सरकार शिक्षा को बढावा देने के उद्देश्य से नित्य नयी घोषणाएं कर रही है. बावजूद […]
झाझा : प्रखंड व नगर क्षेत्र में संचालित उमाविों में विज्ञान विषय समेत कई विषयों में शिक्षक नहीं है. शिक्षण के नाम पर इन विद्यालयों में सिर्फ खानापूर्ति हो रही है. जिसका सीधा खामियाजा विद्यार्थियों को भुगतना पड़ रहा है. सरकार शिक्षा को बढावा देने के उद्देश्य से नित्य नयी घोषणाएं कर रही है.
बावजूद इसके प्रखंड एवम नगर क्षेत्र में शिक्षा में कोई गुणात्मक सुधार होता नहीं दिख पा रही है. शिक्षा बोर्ड ने प्रत्येक उच्च विद्यालय को उच्चतर विद्यालय बना तो दिया लेकिन उस अनुपात में प्रत्येक विद्यालयों में शिक्षक मुहैया नहीं करा सका. जिस कारण ऐसे विद्यालयों में शिक्षण के नाम पर खानापूर्ति हो रही है. ऐसे कई विद्यालय है जिसमें विषयवार शिक्षकों की घोर कमी है. कई विद्यालयों में पूरे संकाय के शिक्षक नही है. ऐसे में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की बात करना बेमानी होगी.
नगर क्षेत्र के एकमात्र बालिका उच्चतर विद्यालय में विज्ञान पढ़ाने के लिए मात्र एक शिक्षक है. जबकि बीएलशर्मा उच्चतर विद्यालय में विज्ञान व वाणिज्य संकाय में एक भी शिक्षक नही है.लेकिन प्रत्येक वर्ष नामांकन होता है. फॉर्म भी भरा जाता है और परीक्षाएं भी होती है. परिणाम आने के बाद विद्यार्थी पास भी कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










