कल का मौसम: बिहार के 10 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, तेज बारिश और हवाओं की चेतावनी
बिहार के 10 जिलों में कल ऑरेंज अलर्ट
Heavy Rain Alert: बिहार में कल यानी 30 अगस्त को मौसम कई जिलों में बिगड़ सकता है. पश्चिम चंपारण से औरंगाबाद तक 10 जिलों में ऑरेंज अलर्ट है. कई दूसरे जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. 31 अगस्त और 1 सितंबर को भी कुछ जिलों में बारिश, तेज हवा और गरज-चमक का असर रहेगा.
Heavy Rain Alert: बिहार में कल यानी 30 अगस्त को मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ सकता है. पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, कई जिलों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवा को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. पश्चिम चंपारण से लेकर औरंगाबाद तक 10 जिलों में ऑरेंज अलर्ट है, जबकि कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है.
आपके शहर में
इसके बाद 31 अगस्त और 1 सितंबर को भी कुछ इलाकों में मौसम खराब रहने की संभावना है. बक्सर, भोजपुर, कैमूर, रोहतास और औरंगाबाद में इन दोनों दिनों ऑरेंज अलर्ट रहेगा. वहीं कई जिलों में बारिश और तेज हवा का असर देखने को मिल सकता है.
30 अगस्त को कैसा रहेगा मौसम
बिहार में कल यानी 30 अगस्त को कई जिलों में बारिश और खराब मौसम देखने को मिल सकता है. पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, बक्सर, भोजपुर, कैमूर, रोहतास और औरंगाबाद में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इन जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवा चलने की संभावना है. वहीं सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, समस्तीपुर, बेगूसराय, पटना, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, अरवल, जहानाबाद, नवादा और गया समेत कई जिलों में येलो अलर्ट है.
31 अगस्त को 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
31 अगस्त को बिहार के कुछ जिलों में मौसम का असर ज्यादा रह सकता है. बक्सर, भोजपुर, कैमूर, रोहतास और औरंगाबाद में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इन जिलों में बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवा चल सकती है. राज्य के ज्यादातर दूसरे जिलों में येलो अलर्ट रहेगा. सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, पूर्णिया और कटिहार में किसी तरह की चेतावनी नहीं दी गई है.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
1 सितंबर को इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट
1 सितंबर को भी बक्सर, भोजपुर, कैमूर, रोहतास और औरंगाबाद में ऑरेंज अलर्ट रहेगा. राज्य के ज्यादातर हिस्सों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, पूर्णिया और कटिहार में कोई चेतावनी नहीं है. ऐसे में 30 अगस्त से 1 सितंबर तक बिहार के अलग-अलग हिस्सों में बारिश और तेज हवा का असर देखने को मिल सकता है.
इसे भी पढ़ें: बिहार BPSC TRE 4 फॉर्म कैसे भरें? जानिए रजिस्ट्रेशन से लेकर फीस पेमेंट की पूरी प्रोसेस
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए