Bihar Rain Alert: बिहार के इस जिले में अगले तीन घंटे के दौरान होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक फोटो

Bihar Rain Alert: पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने सोमवार दोपहर 2 बजे करीब बांका जिले के लिए अलर्ट जारी किया है. अपने अलर्ट में मौसम विभाग ने बारिश के दौरान करीब 50 से 60 किमी प्रतिघंटा के हिसाब से हवाएं चलने की भी संभावनाएं जताई है.

विज्ञापन

Bihar Rain Alert: पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने सोमवार दोपहर (19 मई 2025) बांका जिले को लेकर ऑरेंज  अलर्ट जारी किया है. इस दौरान ठनका गिरने की भी संभावना जताई गई है. मौसम विभाग के अलर्ट के बाद राज्य सरकार और आपदा प्रबंधन विभाग ने अपने अधिकारियों और कर्मचारियों को अलर्ट मोड पर रखा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

अलर्ट मोड पर आपदा प्रबंधन विभाग 

मौसम विभाग के अलर्ट जारी करने के बाद राज्य सरकार और आपदा प्रबंधन विभाग ने अपने अधिकारियों और कर्मचारियों को अलर्ट मोड पर रखा है. नोटिस जारी करके खेतों में काम कर रहे किसानों, खुले में रहने वाले मजदूेरों और बिजली के खंभों के आसपास मौजूद लोगों को विशेष सतर्कता बरतने का सख्त निर्देश दिया है.

मध्य और दक्षिण बिहार भी अलर्ट पर

पटना, नालंदा, नवादा, गया, जहानाबाद जैसे मध्य व दक्षिणी जिलों में भी 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने और गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी दी गई है. विभाग के अनुसार, इन क्षेत्रों में बिजली गिरने की आशंका भी बनी हुई है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

बीते 24 घंटे तीन जिलों में झमाझम बारिश, दो में गर्मी का कहर

मधेपुरा में तेज आंधी और मूसलधार बारिश ने लोगों को परेशान किया. वहीं, दूसरी ओर गया और रोहतास में लू जैसा मौसम बना रहा. गया में तापमान 41.9 डिग्री और रोहतास में 41 डिग्री दर्ज किया गया.

इसे भी पढ़ें: Bihar: 29947 करोड़ की लागत से औरंगाबाद में बनेगा पावर प्लांट, PM मोदी बिहार को देंगे बड़ी सौगात

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन