ePaper

hajipur news. मॉर्निंग वॉक के दौरान अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत

Updated at : 17 Nov 2024 10:58 PM (IST)
विज्ञापन
hajipur news. मॉर्निंग वॉक के दौरान अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत

नगर थाना क्षेत्र के अंजानपीर ओवरब्रिज के पास हुई घटना, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया

विज्ञापन

हाजीपुर.

नगर थाना क्षेत्र के अंजानपीर चौक के पास ओवरब्रिज के नीचे अज्ञात वाहन की ठोकर से मॉर्निंग-वॉक के लिए गयी एक महिला की मौत हो गयी. मृतका की पहचान सदर थाना क्षेत्र के अदलपुर गांव के वार्ड संख्या 6 निवासी सुरेंद्र कुमार सिंह की 45 वर्षीय पत्नी सरिता कुमारी के रूप में हुई है. महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया. मौके पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया.

जानकारी के अनुसार रविवार की अहले सुबह सदर थाना क्षेत्र के अदलपुर गांव निवासी सुरेंद्र कुमार सिंह की पत्नी सरिता कुमारी मॉर्निंग-वाॅक के लिए घर से निकली थी. टहलते हुए अंजानपीर चौक के पास पहुंची ही थी कि किसी अज्ञात वाहन ठोकर मारने के बाद फरार हो गया. ठाेकर लगने से महिला की मौके पर ही मौत हो गयी.

बताया गया कि सड़क किनारे महिला का शव मिलने की जानकारी मिलते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गयी. लोगों ने घटना की सूचना नगर थाना की पुलिस को दी. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सुनील कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच कर शव की पहचान करने की कोशिश की लेकिन पहचान नहीं हो सकी. इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. बताया गया कि महिला के घर लौटने में काफी देर होने पर परिजन उसकी खोजबीन में निकले थे. इसी दौरान उन्हें सड़क दुर्घटना में एक महिला के मौत की जानकारी मिली. जानकारी मिलते ही परिजन सदर अस्पताल पहुंचे और मृतका की पहचान की. पहचान कराने के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को साैंप दिया. बताया गया कि महिला को दो पुत्र एवं दो पुत्री है. महिला की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है. इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष सीबी शुक्ला ने बताया कि सुबह में अंजानपीर के पास सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गयी थी. शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है. इस मामले में मृतका के पति ने आवेदन दिया है. आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन