महिला सशक्त समाज की आधारशिला : डीएम

Updated:
विज्ञापन
महिला सशक्त समाज की आधारशिला : डीएम

महिला एवं बाल विकास निगम तथा जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया. शुक्रवार को समाहरणालय परिसर एवं बीका में आयोजित हुआ. कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह वॉकथॉन के साथ शुरू हुआ, जिसमें महिला अधिकार, स्वास्थ्य जागरूकता, शिक्षा, पोषण, आत्मनिर्भरता एवं लैंगिक समानता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई .

विज्ञापन

हाजीपुर. महिला एवं बाल विकास निगम तथा जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया. शुक्रवार को समाहरणालय परिसर एवं बीका में आयोजित हुआ. कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह वॉकथॉन के साथ शुरू हुआ, जिसमें महिला अधिकार, स्वास्थ्य जागरूकता, शिक्षा, पोषण, आत्मनिर्भरता एवं लैंगिक समानता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई . महिलाओं को उनके अधिकारों एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी दिया गया सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया. इसके बाद खेल-कूद प्रतियोगिताओं में छात्राओं एवं महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. दोपहर सत्र में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समां बांध दिया. गीत, नृत्य एवं नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से महिला सशक्तिकरण का प्रभावी संदेश दिया गया. जियो नन्ही कली अभियान के अंतर्गत रक्त समूह जागरूकता से संबंधित संदेश प्रसारित किया गया, जिससे बालिकाओं के स्वास्थ्य संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर बल दिया गया. विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभागियों को सम्मानित कर पुरस्कार प्रदान किए गए. इस अवसर पर जिलाधिकारी वर्षा सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय महिला दिवस केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि समाज में महिलाओं की भूमिका, उपलब्धियों और अधिकारों को सशक्त रूप से स्वीकार करने का अवसर है. महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए प्रशासन निरंतर प्रतिबद्ध है तथा शिक्षा, स्वास्थ्य और आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में ठोस पहल जारी रखी जाएगी.

विज्ञापन
Deepak Mishra

लेखक के बारे में

By Deepak Mishra

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन