हाजीपुर समाहरणालय में निगरानी विभाग की कार्रवाई, 2 हजार रुपये रिश्वत लेते आपूर्ति विभाग का क्लर्क गिरफ्तार

Author Kaif ahmed|Edited by Vikash Jha
Updated:
विज्ञापन

समाहरणालय में जुटी भीड़

Hajipur News: वैशाली जिला मुख्यालय हाजीपुर में निगरानी विभाग की टीम ने समाहरणालय परिसर में छापा मारा. आपूर्ति विभाग के क्लर्क सौरभ सुमन को 2 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया है. यह कार्रवाई पीडीएस लाइसेंस के एवज में रिश्वत मांगने की शिकायत पर हुई.

विज्ञापन

Hajipur News: वैशाली जिला मुख्यालय हाजीपुर में मंगलवार को करीब शाम 4:30 बजे हाजीपुर समाहरणालय परिसर में उस समय अचानक हड़कंप मच गया, जब राज्य निगरानी विभाग की विशेष धावा दल की टीम ने अनुमंडल कार्यालय स्थित आपूर्ति कार्यालय में औचक कार्रवाई की. इस गुप्त कार्रवाई के दौरान टीम ने कार्यालय के एक कर्मी को कथित तौर पर ₹2 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ रंगेहाथ पकड़ लिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

क्लर्क सौरभ सुमन गिरफ्तार

निगरानी विभाग के आधिकारिक सूत्रों से मिली प्राथमिक जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार किए गए क्लर्क कर्मी की पहचान आपूर्ति विभाग के सौरभ सुमन के रूप में मजबूती से हुई है. निगरानी विभाग की टीम आरोपी कर्मी को तुरंत अपनी हिरासत में लेकर गुप्त स्थान पर चली गई है और उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आगे की सख्त कानूनी कार्रवाई में जुट गई है.

परिसर में मची अफरातफरी

निगरानी ब्यूरो की इस औचक और त्वरित कार्रवाई के दौरान समाहरणालय परिसर में काफी देर तक प्रशासनिक अधिकारियों और आम जनता के बीच अफरातफरी का माहौल बना रहा. इस बड़ी कार्रवाई को देखने के लिए बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और विभिन्न विभागों के कर्मी मौके पर जुट गए, जिससे कार्यालय का काम भी कुछ देर के लिए प्रभावित हुआ.

लाइसेंस के एवज में रिश्वत

प्रारंभिक छानबीन से छनकर आ रही जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला पीडीएस (जन वितरण प्रणाली) के नए डीलरशिप लाइसेंस या उससे जुड़े किसी विभागीय कार्य के निष्पादन के एवज में रिश्वत मांगने का बताया जा रहा है. पीड़ित की गुप्त शिकायत पर ही निगरानी ने जाल बिछाया था. हालांकि, इस संबंध में अभी तक निगरानी विभाग या जिला प्रशासन की ओर से कोई विस्तृत आधिकारिक विज्ञप्ति जारी नहीं की गई है. फिलहाल निगरानी विभाग इस संवेदनशील मामले की गहन जांच कर रहा है, जिसके बाद ही पूरे नेटवर्क की स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी.

Also Read: वैशाली: सुल्तानपुर में निकाली गई भव्य कलश यात्रा, भक्तिमय हुआ माहौल


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन