गंगा के जलस्तर में संभावित वृद्धि को लेकर प्रशासन अलर्ट, राघोपुर में हुई अधिकारियों की हाईलेवल मीटिंग

Updated:
विज्ञापन

बैठक के दौरान एसडीपीओ व अन्य | Prabhat Khabar Network

नेपाल में भोटेकोशी नदी में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन गंगा नदी के जलस्तर में संभावित वृद्धि के लिए पूरी तरह सतर्क हो गया है. राघोपुर प्रखंड में बचाव और राहत कार्यों की तैयारी की जा रही है.

विज्ञापन

राघोपुर प्रखंड स्थित सूचना प्रौद्योगिकी भवन के सभागार में बुधवार को बाढ़ को लेकर बीस सूत्री अनुश्रवण समिति की आयोजित की गई. बैठक को संबोधित करते हुए सदर टू एसडीपीओ गोपाल मंडल ने कहा कि नेपाल के रसुवा जिले, तिब्बत सीमा क्षेत्र में भोटेकोशी नदी के जलस्तर में अत्यधिक वृद्धि एवं बाढ़ की स्थिति को देखते हुए गंगा नदी के जलस्तर में संभावित वृद्धि को लेकर जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है.

आपके शहर में

विज्ञापन

उन्होंने प्रखंड वासियों से अलर्ट रहने की अपील की. सीओ राजीव रंजन चौधरी ने कहा कि गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि की संभावना को देखते हुए बचाव को लेकर तैयारी की जा रही है. प्रखंड के बाढ़ ग्रस्त इलाकों में नाव का संचालन किया जा रहा है. एसडीआरएफ टीम की तैनाती की गई है. बाढ़ राहत शिविर स्थल चिन्हित कर लिया गया है. सामुदायिक रसोई के लिए प्रत्येक पंचायत में एक-एक जगह चिन्हित किया गया है.

बीडीओ एवं सीओ ने राघोपुर प्रखंड वासियों से अपील की कि गंगा नदी के किनारे एवं निचले क्षेत्र में रहने वाले लोग विशेष सतर्क रहें. बाढ़ के पानी में जाने से बचें, खासकर अपने बच्चों को बेवजह बाढ़ के पानी में न जाने दें. उन्होंने कहा कि संभावित बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए प्रखंड और अंचल प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है.

वहीं मौके पर मौजूद बीस सूत्री अध्यक्ष धनंजय सिंह, उपाध्यक्ष मंतोष कुमार सिंह एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने प्रत्येक पंचायत में दस-दस छोटी नाव, दो बड़ी नाव, प्रत्येक पंचायत में तीन हजार पॉलीथिन शीट एवं सभी पंचायतों में पर्याप्त मात्रा में सूखा राशन उपलब्ध कराने की मांग की. एवं ऊंचे स्थान पर जगह चयनित कर वहां लाइट और सभी प्रकार की व्यवस्था कराया जाए.

मौके पर बीडीओ सीमा कुमारी, बीस सूत्री अध्यक्ष धनंजय सिंह, उपाध्यक्ष मंतोष कुमार सिंह, सदस्य हरेंद्र दास, वीर बहादुर सिंह, मुखिया शिव सागर राय, मुखिया प्रतिनिधि मुकेश राय, विद्यासागर राय, कंचन कुमार, युवा राजद नेता राकेश राज उर्फ चिंटू यादव, जुड़ावनपुर थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ओझा, राघोपुर थानाध्यक्ष अवधेश कुमार, रुस्तमपुर थानाध्यक्ष कुमार अभिषेक सहित विभिन्न पंचायतों के जनप्रतिनिधि मौजूद थे.


विज्ञापन

Loading Review Hub...

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन