कोनहारा घाट पर 28 अगस्त को होगी भव्य गंगा आरती, जलस्तर बढ़ने को लेकर हाजीपुर नगर परिषद सतर्क

Updated:
विज्ञापन

घाट का निरीक्षण करतीं सभापति डॉ संगीता कुमारी | Prabhat Khabar Network

गुरुवार को सावन पूर्णिमा के पावन अवसर पर कोनहारा घाट पर एक भव्य गंगा आरती का आयोजन किया जाएगा. हाजीपुर नगर परिषद ने जलस्तर बढ़ने के बावजूद श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए विशेष तैयारियां की हैं.

विज्ञापन

गुरुवार कों सावन पूर्णिमा के अवसर पर कोनहारा घाट पर भव्य गंगा आरती का आयोजन किया जाएगा. हाजीपुर नगर परिषद की ओर से प्रत्येक माह पूर्णिमा के अवसर पर गंगा आरती का आयोजन किया जाता है. इस बार गंगा नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ है, जिसे देखते हुए नगर परिषद प्रशासन विशेष सतर्कता बरत रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

गुरुवार कों नगर परिषद की सभापति डॉ. संगीता कुमारी ने कोनहारा घाट पहुंचकर घाटों का निरीक्षण किया. उन्होंने बढ़े हुए जलस्तर और श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित कर्मियों और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

नगर परिषद की ओर से आयोजित इस भव्य गंगा आरती में हाजीपुर विधायक अवधेश सिंह समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं शहरवासी शामिल होंगे. गंगा आरती को लेकर घाट पर विशेष तैयारियां की जा रही हैं. इस दौरान स्थानीय वार्ड पार्षद समेत अन्य लोग उपस्थित थे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन