Video: हाजीपुर में ट्रक और कार की जोरदार टक्कर, अधिवक्ता समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत

Updated:
विज्ञापन

Video: हाजीपुर में ट्रक और कार की जोरदार टक्कर हो गयी है. इस घटना में अधिवक्ता समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी है. अधिवक्ता की मौत की खबर मिलते ही सदर अस्पताल में भीड़ जुट गयी.

विज्ञापन

Video: हाजीपुर के काजीपुर थाना क्षेत्र के एकाड़ा आरओबी पर ट्रक और कार की जोरदार टक्कर हो गयी. इस हादसे में कार सवार विशाल कुमार (26) और बाइक सवार (कौशल किशोर अधिवक्ता 48) की मौत हो गई. मृतक वकील अपने घर से हाजीपुर व्यवाहर न्यायालय विदीज्ञ संघ के चुनाव में वोट डालने जा रहे थे. इसी दौरान हाजीपुर से मुज़फ्फरपुर के तरफ से कार और ट्रक में इतना भीषण टक्कर हुआ कि कार पलटी मारते हुए दूसरे लेन में आ रहे बाइक सवार अधिवक्ता को रौंदते हुए पलट गई. जिससे कार चालक और बाइक सवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. वही सहदुल्लाहपुर में बाइक सवार युवक मंजीत कुमार अपने भाई की शादी की खरीदारी करने जा रहा था जिसे टैंकर ने रौंद दिया. इस घटना में उसकी मौके पर ही मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही सदर अस्पताल में अधिवक्ता के परिजन से मिलने वैशाली के विधायक सिद्धार्थ पटेल पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दिया. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया. – हाजीपुर से कैफ अहमद की रिपोर्ट

विज्ञापन
राधेश्याम कुशवाहा

लेखक के बारे में

By राधेश्याम कुशवाहा

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन