वैशाली के सभी प्रखंडों में आज सहयोग शिविर, गांव-गांव पहुंचेंगी सरकारी सेवाएं

Author Kaif ahmed|Edited by Vivek Pandey
Updated:
विज्ञापन
वैशाली में आज लगेगा सहयोग शिविर, जानिए आपके प्रखंड की कौन-सी पंचायत में होगा आयोजन

वर्षा सिंह डीएम वैशाली | Prabhat Khabar

वैशाली जिले के सभी प्रखंडों में आज सहयोग शिविर का आयोजन किया जा रहा है. यह पहल आम लोगों की शिकायतों के त्वरित समाधान और सरकारी सेवाओं को गांव तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है. DM ने नागरिकों से इसका लाभ उठाने की अपील की है.

विज्ञापन

Hajipur News: आम लोगों की शिकायतों के त्वरित समाधान और सरकारी सेवाओं को गांव तक पहुंचाने के उद्देश्य से वैशाली जिले के सभी प्रखंडों की चयनित पंचायतों एवं नगर निकायों में मंगलवार को सहयोग शिविर आयोजित किया जाएगा. जिला प्रशासन ने शिविर की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं. शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे और लोगों की शिकायतों का पंजीकरण कर आवश्यक कार्रवाई शुरू करेंगे.

बिहार सरकार की डोर स्टेप डिलीवरी ऑफ गवर्नमेंट सर्विसेज की अवधारणा के तहत प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को सहयोग शिविर आयोजित किए जाते हैं. सहयोग पोर्टल पर वैशाली जिले से अब तक 8,103 शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिनमें से 7,631 शिकायतों का निष्पादन किया जा चुका है. जिले की 94.17 प्रतिशत निष्पादन दर प्रभावी शिकायत निवारण व्यवस्था को दर्शाती है.

शिविर में ऐसे मिलेगा लाभ

शिविर में आने वाले नागरिक अपनी शिकायत या आवेदन सीधे संबंधित विभाग के काउंटर पर जमा कर सकेंगे. आवेदन का मौके पर पंजीकरण किया जाएगा और आवश्यकता पड़ने पर उसे तत्काल सहयोग पोर्टल पर ऑनलाइन अपलोड किया जाएगा. इसके बाद संबंधित विभाग निर्धारित समय सीमा के भीतर शिकायत का निष्पादन करेगा.

शिविर में कंप्यूटर, प्रिंटर, इंटरनेट सहित सभी आवश्यक तकनीकी सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी. साथ ही लोगों के बैठने और पेयजल की व्यवस्था भी की गई है.

इन पंचायतों और नगर निकायों में लगेगा सहयोग शिविर

हाजीपुर के मनुआ एवं विशुनपुर बालाधारी, भगवानपुर के किरतपुर राजाराम एवं सहथा, लालगंज के पुरखौली एवं रीखर, बिदुपुर के दाउदनगर एवं खिलवत, पटेढ़ी बेलसर के मिश्रौलिया अफजलपुर एवं मनोरा, वैशाली के दाउदनगर एवं फुलाढ़, राघोपुर के मल्लिकपुर एवं रामपुर श्यामचंद, महुआ के शेरपुर मानिकपुर एवं गौसपुर चकमजाहीद, गोरौल के सोन्धो दुल्लह एवं महम्मदपुर पोझा, चेहराकलां के खाजेचांद छपड़ा एवं अख्तियारपुर सेहान, राजापाकर के राजापाकर उत्तरी एवं राजापाकर दक्षिणी, जंदाहा के सैदपुर मो. उर्फ सलहा एवं मुकुन्दपुर भात, पातेपुर के मौदह बुजुर्ग एवं टेकनारी, महनार के पहाड़पुर विशुनपुर एवं चमरहरा, सहदेई बुजुर्ग के नयागांव पूर्वी एवं नयागांव पश्चिमी तथा देसरी के रसूलपुर हबीब एवं आजमपुर पंचायतों में शिविर आयोजित होगा.

इसके अलावा नगर परिषद हाजीपुर, महुआ, महनार और लालगंज तथा नगर पंचायत गोरौल, पातेपुर और जंदाहा में भी सहयोग शिविर लगाए जाएंगे.

डीएम ने लोगों से की अपील

जिलाधिकारी वर्षा सिंह ने आम नागरिकों से अपने निकट आयोजित सहयोग शिविर में पहुंचकर शिकायतें दर्ज कराने और विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ उठाने की अपील की है. उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन लोगों की समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण समाधान के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है.

सहयोग पोर्टल अथवा शिविर से संबंधित अधिक जानकारी के लिए राज्य सरकार के टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1100 पर संपर्क किया जा सकता है.

इसे भी पढ़ें: बिना पटना जंक्शन गए पहुंचेंगे बिहारशरीफ, नेउरा-दनियावां नई रेल लाइन का काम पूरा



विज्ञापन
Kaif Ahmed

लेखक के बारे में

By Kaif Ahmed

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन