वैशाली: महुआ में पूर्व मंत्री तुलसीदास मेहता की सातवीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

Updated:
विज्ञापन

श्रद्धांजलि देते लोग | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

महुआ कोल्ड स्टोर के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री स्व. तुलसीदास मेहता की सातवीं पुण्यतिथि पर मुकुंदपुर गांव में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई. इस दौरान उनके सामाजिक योगदान को याद किया गया.

विज्ञापन

Vaishali News : महुआ मुकुंदपुर गांव के पंचमुखी चौक स्थित कोल्ड स्टोर परिसर में महुआ कोल्ड स्टोर के संस्थापक एवं बिहार सरकार के पूर्व मंत्री स्व. तुलसीदास मेहता की सातवीं पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनायी गयी. कार्यक्रम में मौजूद जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और गणमान्य लोगों ने उनके तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी.

विज्ञापन

दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की हुई शुरुआत

शनिवार को आयोजित पुण्यतिथि समारोह की अध्यक्षता अर्चना सिंह ने की, जबकि संचालन राजीव नयन सिंह ने किया. कार्यक्रम की शुरुआत कोल्ड स्टोर परिवार की ओर से दीप प्रज्वलित कर की गयी. इसके बाद उपस्थित लोगों ने स्व. तुलसीदास मेहता के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया.

गरीबों के हित में योगदान को किया याद

कार्यक्रम में वक्ताओं ने पूर्व मंत्री स्व. तुलसीदास मेहता को गरीबों का मसीहा बताते हुए उनके सामाजिक योगदान को याद किया. वक्ताओं ने कहा कि उन्होंने शिक्षा, व्यवसाय और समाजहित के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया. उनके विचारों और कार्यों से प्रेरणा लेते हुए उनके बताये मार्ग पर चलने का संकल्प भी लिया गया.

बड़ी संख्या में लोग रहे मौजूद

पुण्यतिथि कार्यक्रम में पूर्व मुखिया टेक सिंह, पूर्व पैक्स अध्यक्ष वरुण कुमार वरुण, पूर्व उप मुखिया चंद्रशेखर राय, ब्रजेश पटेल, डॉ. एमके सिंह, गणेश साह, शत्रुध्न राय, जितेंद्र पासवान, उपेंद्र सिंह, राजीव सिंह, उपेंद्र दास, नसीम रब्बानी, कुमोद रंजन, अरविंद कुमार और अभय कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे.

फोटो कैप्शन: पूर्व मंत्री स्व. तुलसीदास मेहता के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देते लोग.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन