वैशाली: महुआ में जैविक और प्राकृतिक खेती पर प्रशिक्षण आज, मंत्री संजय सिंह करेंगे उद्घाटन

Updated:
विज्ञापन

मंत्री संजय सिंह | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

महुआ प्रखंड क्षेत्र में जैविक और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। स्थानीय विधायक और मंत्री संजय सिंह इसका उद्घाटन करेंगे, जहाँ किसानों को कम लागत में अधिक उत्पादन के तरीके बताए जाएंगे।

विज्ञापन

Vaishali News : महुआ प्रखंड क्षेत्र के समसपुरा पंचायत के कुशहर खास गांव स्थित कानीप्रति खेल मैदान परिसर में आज जैविक एवं प्राकृतिक खेती को लेकर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा. कार्यक्रम का उद्घाटन स्थानीय विधायक सह लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के मंत्री संजय सिंह दोपहर 12 बजे करेंगे. कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं.

विज्ञापन

किसानों को जैविक खेती के फायदे की दी जायेगी जानकारी

प्रखंड कृषि विभाग की ओर से आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में किसानों को जैविक एवं प्राकृतिक खेती की तकनीक और इसके फायदे की जानकारी दी जायेगी. प्रखंड कृषि पदाधिकारी अमर कुमार ने बताया कि जैविक खेती स्वस्थ जीवन की पहचान है. इसके माध्यम से कम लागत में बेहतर उत्पादन हासिल करने के साथ किसानों को कई तरह के लाभ मिल सकते हैं.

विभिन्न पंचायतों से शामिल होंगे किसान

प्रशिक्षण कार्यक्रम में महुआ प्रखंड क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों से बड़ी संख्या में किसान शामिल होंगे. किसानों को खेती में प्राकृतिक और जैविक तरीकों के इस्तेमाल, कम लागत में उत्पादन बढ़ाने तथा इसके लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी जायेगी.

कार्यक्रम की तैयारी पूरी

कृषि विभाग की ओर से प्रशिक्षण कार्यक्रम को लेकर आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. विभागीय पदाधिकारियों के अनुसार किसानों की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए पंचायत स्तर पर भी जानकारी दी गयी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन