वैशाली: बेलसर में शराब कारोबारी के घर छापेमारी, 80 लीटर विदेशी शराब बरामद
जब्त विदेशी शराब के साथ पुलिस टीम | Prabhat Khabar Network
बेलसर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर मौना महिमा गांव में छापेमारी कर 80 लीटर से अधिक विदेशी शराब जब्त की. पुलिस के आने की भनक लगते ही शराब कारोबारी फरार हो गया. मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है.
Vaishali News : वैशाली एसपी के निर्देश पर अवैध शराब के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत बेलसर थाना पुलिस ने शनिवार की रात मौना महिमा गांव में छापेमारी कर 80 लीटर से अधिक विदेशी शराब बरामद की. पुलिस ने मौके से विभिन्न ब्रांड की 100 से अधिक शराब की बोतलें जब्त की हैं. हालांकि, पुलिस टीम के पहुंचने की भनक लगते ही कथित शराब कारोबारी मौके से फरार हो गया.
गुप्त सूचना पर पुलिस ने की छापेमारी
पुलिस को सूचना मिली थी कि मौना महिमा गांव निवासी मनोज राय अपने घर में विदेशी शराब छिपाकर रखता है और उसकी खरीद-बिक्री करता है. सूचना के आधार पर बेलसर थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार के नेतृत्व में एसआई राजीव रंजन और पुलिस बल की टीम गठित कर छापेमारी की गयी.
तलाशी में 100 से अधिक बोतलें बरामद
पुलिस टीम जैसे ही मनोज राय के घर पहुंची, इसकी भनक लगते ही वह मौके से फरार हो गया. इसके बाद पुलिस ने घर की तलाशी ली. तलाशी के दौरान अलग-अलग ब्रांड की 100 से अधिक विदेशी शराब की बोतलें बरामद हुईं. थानाध्यक्ष के अनुसार, जब्त शराब की कुल मात्रा करीब 80 लीटर है.
प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू
थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने बताया कि मामले में उत्पाद एवं मद्य निषेध अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत नामजद प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है. पुलिस फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए आगे की कार्रवाई कर रही है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए