hajipur news. दिव्यांग बच्चों के विकास के लिए शिक्षकों का प्रशिक्षण शुरू

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जिले के सभी प्रखंडों में सामान्य शिक्षकों का 40 सदस्यीय बैच बनाकर तीन दिवसीय गैर आवासीय समावेशी प्रशिक्षण शुरू किया गया

विज्ञापन

हाजीपुर. दिव्यांग छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए जिले के सभी प्रखंडों में मंगलवार से सामान्य शिक्षकों का समावेशी प्रशिक्षण शुरू हुआ. जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (प्राथमिक और समग्र शिक्षा) संतोष कुमार ने बताया कि जिले के सभी प्रखंडों में सामान्य शिक्षकों का 40 सदस्यीय बैच बनाकर तीन दिवसीय गैर आवासीय समावेशी प्रशिक्षण शुरू किया गया है. प्रशिक्षण में दिव्यांग बच्चों के मनोवैज्ञानिक, शैक्षणिक, स्वास्थ्य, समावेशी संसाधन और उपस्कर जैसे संवेदनशील मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की जायेगी. समावेशी शिक्षा के जिला कार्यक्रम समन्वयक मनोज कुमार और साधनसेवी मिथिलेश कुमार ने बताया कि समावेशी शिक्षा के प्रशिक्षण के लिए मास्टर ट्रेनर सभी प्रखंडों में सामान्य शिक्षकों को प्रशिक्षण दे रहे हैं.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन