हाजीपुर-बरौनी रेलखंड के देसरी स्टेशन पर यात्री सुविधाओं की कमी, प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर शेड विस्तार की उठी मांग

Sonpur Division: हाजीपुर-बछवाड़ा रेलखंड के देसरी रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म संख्या 2 और 3 पर छोटे यात्री शेड होने से यात्रियों को भीषण गर्मी और बारिश में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. स्थानीय लोगों ने डीआरएम सोनपुर से नया शेड बनाने की मांग की है.
Sonpur Division: (मनोहर कुमार) सोनपुर मंडल के हाजीपुर-बछवाड़ा रेलखंड स्थित देसरी रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 2 एवं 3 पर मानक के अनुरूप यात्री शेड नहीं होने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. छोटे आकार के बने यात्री शेड यात्रियों की संख्या के मुकाबले बेहद कम पड़ रहे हैं, जिससे भीषण गर्मी, बारिश और शीतलहर के दौरान लोगों को खुले आसमान के नीचे इंतजार करना पड़ता है.
प्लेटफॉर्म-2 और 3 पर रुकती हैं कई प्रमुख ट्रेनें
देसरी रेलवे स्टेशन पर लंबी दूरी की कई ट्रेनों का ठहराव होता है. डाउन दिशा की अधिकांश ट्रेनें प्लेटफॉर्म संख्या 2 एवं 3 पर रुकती हैं. ऐसे में यात्रियों की बड़ी संख्या इन प्लेटफॉर्मों पर पहुंचती है, लेकिन पर्याप्त यात्री शेड नहीं होने के कारण उन्हें असुविधा का सामना करना पड़ता है.
भीषण गर्मी में यात्रियों की बढ़ रही मुश्किलें
स्थानीय लोगों के अनुसार दोपहर के समय जब बलिया–सियालदह एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनें आती हैं, तब तेज धूप और उमस के बीच यात्रियों को प्लेटफॉर्म पर खुले में खड़ा रहना पड़ता है. छोटे शेड में सीमित लोग ही बैठ पाते हैं, जबकि बाकी यात्रियों को धूप और बारिश झेलनी पड़ती है.
स्थानीय लोगों ने डीआरएम से की मांग
स्थानीय प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष हरेंद्र सिंह, राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (रालोजपा) प्रखंड अध्यक्ष बलिंद्र सिंह, जिला नागरिक परिषद सदस्य मनोज पटेल, पूर्व जिला परिषद सदस्य चंदेश्वर पासवान और समाजसेवी विमल सिंह ने सोनपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) से प्लेटफॉर्म संख्या 2 एवं 3 पर मानक के अनुरूप बड़े यात्री शेड का निर्माण कराने की मांग की है.
उन्होंने कहा कि पर्याप्त यात्री शेड बनने से यात्रियों को धूप, बारिश और शीतलहर से राहत मिलेगी तथा स्टेशन पर मूलभूत सुविधाएं भी बेहतर होंगी.
इसे भी पढ़ें: बिहार में ‘फ्री’ की बीयर! हाजीपुर में ट्रक-पिकअप की टक्कर के बाद मची लूट, बोतलें बटोरने लगे लोग
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Vivek Pandey
विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 7 वर्षों से टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत Network 10 न्यूज़ चैनल से की. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कार्यरत हैं.
बिहार की राजनीति, प्रशासन, चुनाव, शिक्षा, कृषि, रोजगार, सरकारी योजनाओं और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों की गहन रिपोर्टिंग करते हैं. राज्य की राजनीतिक गतिविधियों, नीतिगत फैसलों और उनके आम लोगों पर पड़ने वाले प्रभाव का विश्लेषण करना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है. इसके साथ ही वे कृषि, शिक्षा और ग्रामीण विकास से जुड़े विषयों पर तथ्यपरक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










