जंदाहा में पिता के निधन के दसवें दिन क्षौरकर्म के बाद बाया नदी में नहाते वक्त डूबने से 32 वर्षीय बेटे की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Updated:
विज्ञापन

फोटो | Prabhat Khabar Network

जंदाहा में पिता के श्राद्ध कर्म के दौरान बाया नदी में नहाने गए युवक की डूबने से मौत हो गई. परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. पढ़ें पूरी खबर.

विज्ञापन

Hajipur News: वैशाली जिले के जंदाहा थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर रामहर गांव में शनिवार को एक अत्यंत हृदयविदारक घटना सामने आई. पिता के श्राद्धकर्म (क्षौरकर्म) के दिन पास की बाया नदी में स्नान करने गया 32 वर्षीय युवक गहरे पानी में डूब गया, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई. मृतक की पहचान रामपुर रामहर गांव निवासी स्वर्गीय रमाकांत सिंह के छोटे पुत्र रजनीश कुमार सिंह (32 वर्ष) के रूप में हुई है.

आपके शहर में

विज्ञापन

पिता के निधन के महज 10 दिनों के भीतर बेटे की अर्थी उठने से पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया है और परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.

हजामत के बाद स्नान करने गया था युवक, गहरे पानी में फिसला पैर

परिजनों एवं स्थानीय प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बीते 11 अगस्त को रजनीश कुमार के पिता रमाकांत सिंह का निधन हुआ था. शनिवार को दशगात्र के उपलक्ष्य में घर पर क्षौरकर्म (हजामत) का विधान चल रहा था और सभी रिश्तेदार व सगे-संबंधी घर पर जुटे हुए थे.

हजामत बनवाने के बाद रजनीश स्नान करने के लिए पास से गुजरने वाली बाया नदी में गया था. स्नान के दौरान अचानक पैर फिसल जाने के कारण वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा. युवक को पानी में छटपटाते देख आसपास के लोगों ने शोर मचाया. जब तक स्थानीय गोताखोरों की मदद से उसे नदी से बाहर निकाला गया, तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं.

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

घटना की जानकारी मिलते ही जंदाहा थाना की पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची. पुलिस ने परिजनों और ग्रामीणों से घटना की विस्तृत जानकारी ली तथा कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, हाजीपुर भेज दिया. मृतक के चचेरे भाई रणजीत कुमार सिंह, नरेंद्र कुमार सिंह उर्फ भोला सिंह तथा भाजपा के मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार सिंह ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया.

चार बहनों और दो भाइयों में सबसे छोटा था रजनीश

ग्रामीणों ने बताया कि मृतक रजनीश अपने दो भाइयों और चार बहनों में सबसे छोटा था. उसका एक छोटा मासूम बेटा भी है. परिवार अभी पिता की मृत्यु के गहरे सदमे से उबरा भी नहीं था कि इस आकस्मिक वज्रपात ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया है. घटना के बाद से मृतक की मां, पत्नी और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

Also Read: वैशाली: महुआ में आसमान छूती महंगाई और चीनी के बढ़े दामों के खिलाफ SUCI का जोरदार प्रतिवाद मार्च; जमाखोरों पर सख्त कार्रवाई की मांग


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन