ePaper

हाजीपुर में दिनदहाड़े पान मसाला दुकानदार की गोली मारकर हत्या, स्कूल गेट के सामने बदमाशों ने वारदात को दिया अंजाम

Updated at : 22 Jun 2025 2:22 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar News

Bihar News

Bihar News: हाजीपुर के काजीपुर थाना क्षेत्र में रविवार सुबह 11 बजे एक गुमटी दुकानदार की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई. स्कूल के सामने हुई इस वारदात ने इलाके में दहशत फैला दी है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

विज्ञापन

Bihar News: बिहार के हाजीपुर के काजीपुर थाना क्षेत्र स्थित कुतुबपुर मिडिल स्कूल के सामने उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब तीन बाइक सवार बदमाशों ने गुमटी चला रहे विनोद महतो की गोली मारकर हत्या कर दी. बताया गया कि तीनों युवक पान मसाला लेने के बहाने विनोद की गुमटी पर पहुंचे थे. जैसे ही विनोद ने सामान देने के लिए हाथ बढ़ाया, बदमाशों ने पिस्टल निकालकर दो गोली सीधे उनके सीने में उतार दी.

मौके पर मची अफरा-तफरी, सदर अस्पताल में हुई मौत

गोली की आवाज सुनकर आस-पास के लोग घटनास्थल पर दौड़े. खून से लथपथ विनोद को आनन-फानन में परिजन और स्थानीय लोग सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. मृतक की पहचान स्वर्गीय मुसाफिर महतो के 50 वर्षीय पुत्र विनोद महतो के रूप में हुई है. अस्पताल में विनोद के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.

SDPO पहुंचे अस्पताल, जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ ओमप्रकाश, नगर थाना अध्यक्ष सुनील कुमार और काजीपुर थाना अध्यक्ष रूपेश कुमार भारी पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे. SDPO ने बताया कि मिडिल स्कूल के पास हुई इस हत्या की घटना की जांच की जा रही है. CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं और तीन अज्ञात अपराधियों की पहचान के प्रयास तेज कर दिए गए हैं.

Also Read: 100 करोड़ के GST घोटाले में CBI की बड़ी कार्रवाई, पटना समेत 7 ठिकानों पर रेड

इलाके में दहशत, सवालों के घेरे में कानून-व्यवस्था

दिन के उजाले में स्कूल के सामने हुई यह हत्या एक बार फिर हाजीपुर की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है. बदमाशों का यह दुस्साहस साफ करता है कि अपराधी बेखौफ हो चुके हैं. काजीपुर थाना क्षेत्र पहले भी कई आपराधिक घटनाओं को लेकर चर्चा में रहा है.

रिपोर्ट- कैफ अहमद

विज्ञापन
Anshuman Parashar

लेखक के बारे में

By Anshuman Parashar

अंशुमान पराशर पिछले दो वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिजनेस की लेटेस्ट खबरों पर काम कर रहे हैं. इसे पहले बिहार की राजनीति, अपराध पर भी इन्होंने खबरें लिखी हैं. बिहार विधान सभा चुनाव 2025 में इन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और विस्तृत राजनीतिक कवरेज किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन