वैशाली के राघोपुर में बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंची LJP, चिराग पासवान के निर्देश पर बांटी गयी राहत सामग्री

Updated:
विज्ञापन

बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री का वितरण करते पार्टी कार्यकर्ता

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने चिराग पासवान के निर्देश पर राघोपुर के बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री बांटी. पार्टी नेताओं ने पीड़ितों की समस्याएं जानीं और आगे भी मदद जारी रखने का भरोसा दिया.

विज्ञापन

Chirag Paswan: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के निर्देश पर पार्टी की ओर से चलाये जा रहे ‘चिराग के भरोसा’ कार्यक्रम के तहत राघोपुर प्रखंड के वीरपुर क्षेत्र में बाढ़ पीड़ित परिवारों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया गया. पार्टी के विधान पार्षद, युवा प्रदेश अध्यक्ष सह विधानमंडल संयोजक वेद प्रकाश पांडेय, जिलाध्यक्ष और प्रखंड अध्यक्ष रामजीवन पासवान समेत अन्य कार्यकर्ता बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे और राहत सामग्री वितरित की.

विज्ञापन

बाढ़ पीड़ितों की समस्याओं की ली जानकारी

राहत वितरण के दौरान पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बाढ़ प्रभावित परिवारों से उनकी समस्याओं की जानकारी ली. प्रभावित लोगों ने बाढ़ के कारण उत्पन्न परेशानियों से नेताओं को अवगत कराया.

जरूरत के अनुसार आगे भी जारी रहेगा राहत कार्य

वेद प्रकाश पांडेय ने कहा कि बाढ़ पीड़ितों के साथ लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान हमेशा खड़े हैं. उनके निर्देश पर बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया गया है. उन्होंने कहा कि आवश्यकता के अनुसार आगे भी पीड़ित परिवारों के बीच राहत कार्य जारी रखा जाएगा.

पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता रहे मौजूद

पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी गुड्डू कुमार जायसवाल ने बताया कि राहत वितरण के दौरान वरीय नेता अवधेश सिंह, प्रदेश महासचिव हरिहर पासवान, राघोपुर प्रखंड अध्यक्ष रामजीवन पासवान, सुजीत कुमार, रौनक कुमार, राकेश पासवान, मनोहर चौधरी, सोनू कुमार, पंकज झा, सुनील कुमार समेत पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन