बारिश से जगह-जगह जलजमाव, आवागमन में परेशानी
दस दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश से उमस वाली गर्मी से राहत मिली है, लेकिन शहर की बदहाल जलनिकासी व्यवस्था व जर्जर हो चुकी सड़कों पर जलजमाव की वजह से लोगों की परेशानी बढ़ गयी है.
हाजीपुर. दस दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश से उमस वाली गर्मी से राहत मिली है, लेकिन शहर की बदहाल जलनिकासी व्यवस्था व जर्जर हो चुकी सड़कों पर जलजमाव की वजह से लोगों की परेशानी बढ़ गयी है. वहीं कई जगहों पर सीवरेज पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदे गये गड्ढे की सही तरीके से मरम्मत नहीं करने की वजह से वहां की सड़कें धंस गयी हैं और फिसलन की स्थिति बन गयी है. शहर के हॉस्पिटल रोड, थाना रोड, राजेंद्र चौक, गुदरी रोड में जहां-तहां टूटी सड़कों की वजह से लोगों के चोटिल होने का खतरा बढ़ गया है.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए