हाजीपुर में ठाकुरबाड़ी से चोरी, नकदी समेत 11 हजार से अधिक का सामान ले गये चोर

Updated:
विज्ञापन

मंदिर के बाहर खड़े लोग | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

हाजीपुर के घोसवर स्थित श्री राधा-कृष्ण महाराज ठाकुरबाड़ी में अज्ञात चोरों ने नकदी समेत माइक्रोफोन, पंखा और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिए. स्थानीय निवासी की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

Hajipur News : काजीपुर थाना क्षेत्र के घोसवर स्थित श्री राधा-कृष्ण महाराज ठाकुरबाड़ी में अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया. चोर मंदिर के पिछले कमरे से नकदी समेत कई कीमती सामान लेकर फरार हो गये. मामले में स्थानीय निवासी राज मंगल प्रसाद सिंह ने काजीपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी है.

विज्ञापन

सुबह मंदिर खोलने पहुंचे तो सामने आयी चोरी

राज मंगल प्रसाद सिंह ने पुलिस को बताया कि 10 सितंबर की शाम पूजा-पाठ के बाद वह पुजारी के साथ ठाकुरबाड़ी को बंद कर अपने घर चले गये थे. अगले दिन 11 सितंबर की सुबह करीब पांच बजे जब वह पुजारी के साथ मंदिर का ताला खोलकर अंदर गये, तो चोरी की जानकारी मिली.

जांच करने पर मंदिर के पिछले कमरे में रखा सामान गायब मिला. इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गयी.

माइक्रोफोन, पंखा और बक्से से नकदी चोरी

पीड़ित के अनुसार चोर मंदिर से माइक्रोफोन सेट, टेबल पंखा और एक बक्सा चोरी कर ले गये. बक्से में जरूरी सामान, पहचान पत्र और 5,115 रुपये नकद रखे हुए थे. चोरी गये सामान की कुल कीमत करीब 11,615 रुपये बतायी गयी है.

घटना के बाद मंदिर से जुड़े लोगों में चिंता है. स्थानीय लोगों ने पुलिस से जल्द चोरों का पता लगाने और चोरी गये सामान की बरामदगी की मांग की है.

पुलिस ने शुरू की छानबीन

राज मंगल प्रसाद सिंह ने थानाध्यक्ष से चोरी गये सामान की बरामदगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की गुहार लगायी है. प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. पुलिस आसपास के इलाके में संदिग्ध गतिविधियों और घटना से जुड़े अन्य सुरागों की जांच कर रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन