दूध के केन में शराब लेकर सप्लाइ करने जा रहे दो धंधेबाजों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Updated at : 16 Aug 2024 10:33 PM (IST)
विज्ञापन

बरांटी थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र के लरुई रेलवे ढला के पास से दूध के केन में देसी शराब की सप्लाई करने जा रहे दो धंधेबाज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
विज्ञापन
हाजीपुर.
बरांटी थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र के लरुई रेलवे ढला के पास से दूध के केन में देसी शराब की सप्लाई करने जा रहे दो धंधेबाज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. गिरफ्तार धंधेबाजों के विरुद्ध पुलिस ने मद्य निषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अन्य धंधेबाजों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. यह जानकारी एसपी हर किशोर राय ने दी है. बताया गया कि बरांटी थाने की पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि लरुई ढाला पर जाने वाली मार्ग से दो बाइक पर दूध के केन में देसी शराब लेकर दो धंधेबाज सप्लाई करने जा रहे हैं. सूचना मिलते ही पुलिस ढाला के पास वाहन चेकिंग अभियान चलाकर दूध का केन लदा दो बाइक को पकड़ लिया. पुलिस ने दोनों बाइक पर लोड केन से कुल 100 लीटर देसी शराब बरामद किया है. वहीं पुलिस ने दोनों बाइक सवार को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार धंधेबाजों की पहचान रुस्तमपुर थाना क्षेत्र के लिटियाही गांव निवासी गंगासागर राय के पुत्र गुड्डू राय तथा गंगाब्रिज थाना क्षेत्र के दीवानटोक गांव निवासी रामजन्म राय के पुत्र जनकधारी कुमार के रूप में हुई है. पुलिस इस मामले में अन्य धंधेबाजों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




