वैशाली: राघोपुर में अंकुश अपहरण कांड पर मंत्री पहुंचे पीड़ित परिवार के घर, दोषियों पर सख्त कार्रवाई का भरोसा

Author Abhishek shaswat|Edited by Vivek Singh
Updated:
विज्ञापन

- फोटो- 74- पीड़ित परिजनों से मिलते मंत्री संजय सिंह साथ में अन्य | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

वैशाली में आठ वर्षीय अंकुश कुमार के अपहरण और गंगा में फेंके जाने की घटना से स्तब्ध मंत्री संजय सिंह पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे. उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए न्याय का भरोसा दिलाया और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया. पुलिस और प्रशासन को तत्काल और निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए गए हैं.

विज्ञापन

Vaishali News : वैशाली जिला के राघोपुर प्रखंड के रामपुर श्याम चंद गांव में आठ वर्षीय अंकुश कुमार के अपहरण और गंगा नदी में फेंके जाने की घटना को लेकर मंत्री संजय सिंह शुक्रवार को पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे. उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए भरोसा दिलाया कि सरकार उनके साथ खड़ी है और दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

विज्ञापन

पीड़ित परिवार को न्याय का दिया भरोसा

मंत्री संजय सिंह ने परिजनों से कहा कि उन्हें हर हाल में न्याय मिलेगा और इस जघन्य अपराध में शामिल किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा. उन्होंने कहा कि सरकार पूरे मामले की गंभीरता से निगरानी कर रही है.

पुलिस और प्रशासन को दिए सख्त निर्देश

मंत्री ने संबंधित प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को मामले की निष्पक्ष, तेज और प्रभावी जांच करने का निर्देश दिया. उन्होंने पुलिस अधीक्षक (एसपी) से भी बातचीत कर सभी पहलुओं की गहन जांच तथा आरोपितों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने को कहा.

सर्च ऑपरेशन में नहीं हो कोई कमी

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि एसडीआरएफ द्वारा चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं हो और बालक की तलाश के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का उपयोग किया जाए. मंत्री ने कहा कि यह अत्यंत संवेदनशील मामला है और प्रशासन को पूरी जवाबदेही के साथ कार्रवाई करनी होगी.

सोमवार को हुआ था अपहरण

गौरतलब है कि सोमवार को गांव निवासी अनिल पंडित के आठ वर्षीय पुत्र अंकुश कुमार का कथित रूप से अपहरण कर लिया गया था. बाद में आरोपितों ने उसे गंगा नदी में फेंक दिया. इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपित को गिरफ्तार किया है, जबकि दो नाबालिग विधि-विरुद्ध आरोपितों को निरुद्ध किया गया है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन