hajipur news. सुई देने के थोड़ी देर बाद हुई मरीज की मौत

राजापाकर थाना रोड स्थित क्लिनिक में गुरुवार की दोपहर दिया गया था इंजेक्शन, घटना के बाद डॉक्टर व स्वास्थ्यकर्मी फरार
राजापाकर. राजापाकर थाना के थाना रोड में गुरुवार को एक दमा मरीज की मौत इंजेक्शन देने के बाद हो गयी. मृतक 60 वर्षीय मछु ठाकुर गौसपुर बरियारपुर पंचायत के अहियाई गांव के रहने वाले थे. मरीज की मौत के बाद क्लिनिक के डॉक्टर व स्वास्थ्यकर्मी वहां से भाग निकले. वहीं, परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया. परिजनों के अनुसार बुधवार को मछु ठाकुर का इलाज कराने के लिए क्लिनिक ले जाया गया था. डॉक्टर ने मरीज की जांच के बाद दवा व इंजेक्शन लिखा था. सुबह-शाम उसे इंजेक्शन दिया जा रहा था. गुरुवार की दोपहर दो बजे के करीब क्लीनिक में एक स्टाफ ने उसे इंजेक्शन लगाया. इसके थोड़ी देर बाद ही मरीज की मौत हो गयी. मृतक की पत्नी के अनुसार उसका हाजीपुर के एक डॉक्टर के यहां इलाज चल रहा था. हाल ही यहां खुले क्लिनिक के डॉक्टर दमा बीमारी को ठीक करने का भरोसा दिया था. इसके उसे बुधवार को इलाज के लिए यहां लाया गया था. गुरुवार की दोपहर इंजेक्शन लगाने के थोड़ी देर बाद ही मरीज की मौत हो गयी. इसकी सूचना बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंच गये. वहीं देर शाम तक स्थानीय स्तर पर मामले को सुलझाने का प्रयास किया जा रहा था. इस संबंध में राजापाकर थानाध्यक्ष बीणा कुमारी ने बताया कि मृतक के परिजनों ने घटना की सूचना दी है, लेकिन उनकी ओर से कोई आवेदन नहीं दिया गया है. आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




