बिदुपुर के विद्यालयों में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी आयोजित, बच्चों की नियमित उपस्थिति व पढ़ाई पर दिया जोर

Updated:
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान अभिभावक व शिक्षक | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बिदुपुर प्रखंड के प्रारंभिक विद्यालयों में शनिवार को अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी आयोजित की गई. इस दौरान बच्चों की नियमित उपस्थिति, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और अभिभावकों की भागीदारी पर विशेष जोर दिया गया. शिक्षकों ने भी शिक्षा की गुणवत्ता और बच्चों के सर्वांगीण विकास को लेकर अपने सुझाव साझा किए.

विज्ञापन

Hajipur News : वैशाली जिले के बिदुपुर प्रखंड क्षेत्र के प्रारंभिक विद्यालयों में शनिवार को विभागीय निर्देश के तहत अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया गया. इस दौरान विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और अभिभावकों की भागीदारी पर विशेष जोर दिया गया.

विज्ञापन

जुड़ावनपुर गोपालपुर विद्यालय में अभिभावकों को किया जागरूक

उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, जुड़ावनपुर गोपालपुर में प्रभारी प्रधानाध्यापक सुबोध कुमार सिंह की अध्यक्षता में संगोष्ठी आयोजित हुई. उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को नियमित रूप से स्कूल ड्रेस में विद्यालय भेजने, घर पर पढ़ाई करने और गृहकार्य पूरा करने के लिए प्रेरित करने की अपील की. उन्होंने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं. उनकी बुनियादी शिक्षा मजबूत होगी तभी वे आगे बढ़कर समाज और देश का नाम रोशन कर सकेंगे.

शिक्षकों ने भी रखे अपने सुझाव

कार्यक्रम में शिक्षक नंद किशोर राय, मिथलेश कुमार यादव, चंद्रकेत कुमार, अमन कुमार, पूनम प्रियांशु, चंदन कुमार सिंह और भजन लाल सहित अन्य शिक्षकों ने भी अभिभावकों के साथ शिक्षा की गुणवत्ता और बच्चों के सर्वांगीण विकास को लेकर अपने विचार एवं सुझाव साझा किए.

कन्या मध्य विद्यालय में भी हुई संगोष्ठी

वहीं कन्या मध्य विद्यालय, बिदुपुर में प्रधानाध्यापक विनय कुमार की अध्यक्षता में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी आयोजित की गई. उन्होंने अभिभावकों से विद्यार्थियों को नियमित रूप से निर्धारित पोशाक में विद्यालय भेजने और उनकी पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने की अपील की. इस अवसर पर अनिल कुमार राय, ऋषिकेश सहित विद्यालय के शिक्षक, अभिभावक और दर्जनों छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन