ePaper

hajipur news. मां भारती की रक्षा के लिए एक भाई कश्मीर, तो दूसरा अरुणाचल की सीमा पर तैनात

Updated at : 10 May 2025 11:37 PM (IST)
विज्ञापन
hajipur news. मां भारती की रक्षा के लिए एक भाई कश्मीर, तो दूसरा अरुणाचल की सीमा पर तैनात

महुआ के रुसुलपुर भगवान के किसान परिवार से हैं दोनों भाई, उदय 2015, तो राकेश 2021 में सेना में हुए भर्ती

विज्ञापन

महुआ. भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध के हालात हैं. इस बीच देश की विभिन्न सीमाओं पर हमारे सैनिक सीना ताने खड़े हैं और पाकिस्तान के हर नापाक मंसूबों का मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं. ऐसे ही एक किसान परिवार के दो बेटे देश की दो विभिन्न सीमाओं पर देश कार्य के लिए तैनात हैं. युद्ध के तनाव के बीच दोनों के परिजन गौरवान्वित हैं. महुआ प्रखंड के रुसुलपुर मोबारक पंचायत के रुसुलपुर भगवान गांव के रहने वाले दोनों सगे भाई देशसेवा के लिए तैनात हैं.स्थानीय रामप्रवेश सिंह तथा गृहिणी राजकुमारी देवी के बेटे उदय कुमार और अजय कुमार भारतीय सेना में शामिल होकर देश सेवा कर रहे है. बड़े बेटे उदय कुमार वर्ष 2015 में तो छोटे बेटे 2021 में सेना में भर्ती हुए थे. आज दोनों दो राज्यों में देश सेवा कर रहे है. पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत- पाकिस्तान के बीच युद्ध की स्थिति में आपरेशन सिंदूर पर कश्मीर के उड़ी में पाकिस्तानियों से लोहे ले रहे अजय कुमार ने बताया कि मुझे बचपन से ही आर्मी मैन बनने का शौक था. पहले बड़े भाई उदय कुमार की भर्ती 2015 में हुई, तो वर्दी में देखकर मैं काफी गौरवान्वित महसूस किया कि मेरे भैया देश सेवा कर रहे है. तब से मैं और ज्यादा मेहनत करने लगा, इसी दौरान 2021 में मुझे भी सफलता मिली और फौज में भर्ती हो गया. भर्ती होने के बाद मुझे राजस्थान के जयपुर में ज्वाइन कराया गया. अब मैं जम्मू कश्मीर के उड़ी में कार्यरत हूं. जहां पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेकर भारत माता की सेवा कर गर्व महसूस कर रहा हूं. अजय ने बताया कि कश्मीर का अच्छा माहौल है. मां भारती की सेवा करना सबके नसीब में नहीं है. हम जवानों को हौसला है कि आतंकियों को मार गिराकर दिल्ली के लालकिला से लाहौर और इस्लामाबाद तक भारत माता की जय जयकार लगाते रहेंगे.माता राजकुमारी देवी और पिता रामप्रवेश सिंह ने दोनों बेटे को फौज में भर्ती होकर देश सेवा करने पर गौरवान्वित होकर बताया कि दोनों भाई मां भारती के बेटे है. जब भी भारत पर दुश्मन आंख दिखाते हैं, तो मेरे दोनों लाल करारा ज़बाब देंगे. आज बड़े बेटे उदय कुमार अरुणाचल प्रदेश तो छोटे अजय कुमार जम्मू कश्मीर में तैनात होकर देश सेवा कर रहे है. मुझे अपने बेटों पर गर्वा है कि शेर की तरह दहाड़ मारकर आतंकियों को मंसूबे पर पानी फेर रहे है. आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि दोनों भाई दुश्मनों को छक्के छुड़ाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे.

गांव के लाल की बॉर्डर पर तैनाती से गांव वालों को गर्व

रूसुसलपुर भगवान गांव के दो सगे भाइयों को देश के दो अलग अलग राज्यों में सीमाओं पर तैनात होकर देश सेवा करने से ग्रामीण गौरवान्वित हैं. पंचायत के मुखिया विजय पासवान ने बताया कि मेरे पंचायत के लिय गर्व की बात है कि आज किसान के बेटे जम्मू कश्मीर में तैनात होकर आतंकियों को जवाब दे रहे है. वही पूर्व मुखिया दिनेशचंद्र भूषण, सरपंच प्रेम पासवान ने बताया कि किसान के बेटे अजय कुमार का बचपन से ही फौज में भर्ती होकर देश सेवा करने का शौक था. घर परिवार के साथ- साथ हम ग्रामीणों का सीना आज गर्व से चौड़ा हो रहा है कि मेरे बीच के रहने वाले दो सगे भाई आतंकियों से डटकर सामना कर मातृभूमि की रक्षा कर रहे हैं. उदय और राकेश के जज्बे को सलाम करते हुए ग्रामीण अशोक पासवान, पैक्स अध्यक्ष संजय सिंह, राजीव कुमार, ई.अभय कुमार, विद्यासागर, गणेश पासवान, जदयू नेता राजकुमार सिंह, दीपक कुमार दीपू, पूर्व मुखिया जवाहर राय, समाजसेवी दिलीप राय, डा. नंदलाल राय, प्रो. लक्ष्मण राम, अकिलदेव सिंह, आमोद सिंह के साथ अन्य लोगों बधाई दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shashi Kant Kumar

लेखक के बारे में

By Shashi Kant Kumar

Shashi Kant Kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन