हाजीपुर में बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचा राहत अभियान, महुआ विधायक सह PHED मंत्री संजय सिंह ने बांटी राहत सामग्री

Updated:
विज्ञापन

बाढ़ पीड़ित के बीच राहत सामग्री बाटते पीएचईडी मंत्री संजय सिंह | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

हाजीपुर में बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच पीएचईडी मंत्री संजय सिंह ने राहत सामग्री बांटी. चिराग पासवान के निर्देश पर चलाया जा रहा है राहत अभियान.

विज्ञापन

Sanjay Singh Mahua : हाजीपुर लोकसभा क्षेत्र में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए लोजपा (रामविलास) की ओर से राहत अभियान चलाया जा रहा है. केंद्रीय मंत्री सह हाजीपुर सांसद चिराग पासवान के दिशा-निर्देश पर चल रहे ‘चिराग के भरोसा’ अभियान के तहत बिहार सरकार के पीएचईडी मंत्री संजय सिंह ने महनार प्रखंड के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवारों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया और उनकी समस्याएं सुनीं.

विज्ञापन

हसनपुर दक्षिणी और अल्लीपुर हट्टा में लिया बाढ़ का जायजा

मंत्री संजय सिंह ने हसनपुर दक्षिणी पंचायत के वार्ड संख्या 3 और 6 के अलावा अल्लीपुर हट्टा पंचायत का दौरा किया. उन्होंने बाढ़ की स्थिति का जायजा लेते हुए प्रभावित इलाकों में लोगों से बातचीत की. पीड़ित परिवारों ने इस दौरान अपनी परेशानियों और जरूरतों से मंत्री को अवगत कराया.

पीड़ित परिवारों को हरसंभव मदद का भरोसा

मंत्री ने प्रभावित लोगों को हरसंभव सरकारी और संगठनात्मक सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया. उन्होंने कहा कि आपदा की इस घड़ी में पीड़ित परिवारों की मदद करना प्राथमिकता है और यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है कि कोई भी परिवार राहत से वंचित न रहे.

चिराग पासवान के निर्देश पर चल रहा राहत अभियान

संजय सिंह ने कहा कि चिराग पासवान अपने संसदीय क्षेत्र की जनता के प्रति पूरी तरह संवेदनशील हैं. बाढ़ प्रभावित लोगों की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और जरूरत के अनुसार राहत सामग्री पहुंचाने का काम जारी है. उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की ओर से भी राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर चलाया जा रहा है.

राहत वितरण में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं की रही मौजूदगी

राहत वितरण कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ नेता अवधेश कुमार सिंह, युवा प्रदेश महासचिव संतोष शर्मा, महनार प्रखंड अध्यक्ष अमरेश सिंह, जंदाहा प्रखंड अध्यक्ष सुबोध सिंह, शंकर पासवान, सतीश पासवान, रवि पासवान समेत पंचायत प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे.

फोटो -6- बाढ़ पीड़ित के बीच राहत सामग्री बाटते पीएचईडी मंत्री संजय सिंह | Prabhat Khabar Network
फोटो -6- बाढ़ पीड़ित के बीच राहत सामग्री बाटते पीएचईडी मंत्री संजय सिंह | Prabhat Khabar Network

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन