हाजीपुर में कानूनी जागरूकता शिविर, प्रधान जिला जज बोले- कानून की जानकारी से ही बनेगा सशक्त समाज

Updated:
विज्ञापन

फोटो- 72- कार्यक्रम के दौरान उपस्थित प्रधान जज | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

हाजीपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर आयोजित कानूनी जागरूकता शिविर में प्रधान जज ने कहा कि कानूनी ज्ञान से ही न्यायपूर्ण और सशक्त राष्ट्र बनेगा।

विज्ञापन

Hajipur News : जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से मंगलवार को कार्यालय परिसर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष सह प्रधान जिला जज आनंद नंदन सिंह ने किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि जमीनी स्तर पर लोगों में कानूनी जागरूकता बढ़ाने से सशक्त समाज और न्याय से सशक्त राष्ट्र का निर्माण किया जा सकता है.

विज्ञापन

कानून की जानकारी से मजबूत होगा समाज

प्रधान जिला जज आनंद नंदन सिंह ने कहा कि नालसा की जागृति योजना का उद्देश्य लोगों के बीच कानूनी जागरूकता बढ़ाना है. इसके माध्यम से आम लोगों को उनके अधिकारों और उपलब्ध कानूनी सेवाओं की जानकारी दी जा रही है. उन्होंने कहा कि कानूनी जानकारी होने से प्रत्येक व्यक्ति के लिए न्याय तक समान और आसान पहुंच सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी.

गांव-गांव कानूनी जागरूकता शिविर लगाने पर जोर

जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम मनोज तिवारी ने कहा कि साक्षरता दर बढ़ाने के लिए सभी को सामूहिक प्रयास करना होगा. उन्होंने गांव-गांव में कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित कर लोगों को उनके अधिकारों और न्याय व्यवस्था के प्रति जागरूक करने की अपील की.

अशिक्षित लोगों को साक्षर बनाने का आह्वान

कार्यक्रम का संचालन करते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सदस्य सह सचिव एवं सामाजिक सेवा संस्थान के सुधीर कुमार शुक्ला ने कहा कि सामूहिक प्रयास से साक्षरता दर को बढ़ाया जा सकता है. उन्होंने लोगों से अपने आसपास के अशिक्षित व्यक्तियों को साक्षर बनाने के अभियान में भाग लेने की अपील की. साथ ही उन्होंने डिजिटल साक्षरता के महत्व पर भी जोर दिया.

अतिथियों का किया गया स्वागत

जिला विधिक सेवा प्राधिकार के प्रभारी सचिव वैशाली प्रमोद कुमार ने कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों का स्वागत किया और धन्यवाद ज्ञापन किया. कार्यक्रम में शिक्षा विभाग की जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सोनाली संचिता, व्यवहार न्यायालय के प्रबंधक विशाल कुमार, नाजिर अनिकेत आनंद, सूचीबद्ध अधिवक्ता अनसूइया कुमारी, उत्तम कुमार, माया कुमारी, पीएलवी मुकेश कुमार, दयानंद, जय प्रकाश कुमार, शुभम, विनोद रजक और रुपेश कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे.

आयोजन में इनकी रही सक्रिय भूमिका

कानूनी जागरूकता शिविर के आयोजन में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अमित किशोर वर्मा, पूजा कुमारी, रंजन कुमार, मृत्युंजय कुमार, सत्यमूर्ति कुमार, रोहित कुमार, संतोष कुमार और गुंजन ने सक्रिय भूमिका निभाई.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन