वैशाली: जंदाहा में कौशल युवा कार्यक्रम का मार्गदर्शन सत्र, AI और रोबोटिक्स की दुनिया से रूबरू हुए प्रशिक्षु

Updated:
विज्ञापन

फोटो | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

वैशाली के जंदाहा में कौशल युवा कार्यक्रम का सफल आयोजन हुआ. इस दौरान प्रशिक्षुओं को AI, रोबोटिक्स जैसी आधुनिक तकनीकों की जानकारी दी गई और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया.

विज्ञापन

Kaushal Yuva Program Jandaha Vaishali : वैशाली के जंदाहा बाजार स्थित कैरियर मिशन कंप्यूटर एकेडमी में संचालित कौशल युवा कार्यक्रम के तहत बालक मार्गदर्शन सत्र का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में प्रशिक्षुओं को आधुनिक तकनीकों, कौशल विकास और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया.

विज्ञापन

Vaishali news : दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के निदेशक डॉ. आनंद रंजन झा ने केंद्र के प्रतिनिधियों के साथ संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, आत्मविश्वास, कौशल विकास और निरंतर सीखने की आदत अपनाने का संदेश दिया. साथ ही कहा कि गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण और सही मार्गदर्शन युवाओं के बेहतर भविष्य की आधारशिला है.

AI और रोबोटिक्स पर विशेषज्ञों ने साझा किए अनुभव

मार्गदर्शन सत्र के दौरान आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), रोबोटिक्स और अन्य आधुनिक तकनीकों पर विस्तार से चर्चा की गई. केंद्र की प्रतिनिधि निधि और मनीषा ने रोबोटिक्स से जुड़े अपने अनुभव साझा करते हुए विद्यार्थियों को इस क्षेत्र में करियर की संभावनाओं और नए अवसरों की जानकारी दी.

प्रशिक्षुओं को मिला सम्मान, आत्मनिर्भर बनने का लिया संकल्प

कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया. इस अवसर पर केंद्र की प्रतिनिधि निधि, मनीषा, लक्ष्मी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे. अंत में सभी प्रशिक्षुओं ने कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन