हाजीपुर में युवाओं की सामाजिक रसोई बनी बाढ़ पीड़ितों का सहारा, पूर्व विधायक ने अपने हाथों से कराया भोजन
राहत सामग्री बांटते पूर्व विधायक | Prabhat Khabar Network
बिदुपुर में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए पूर्व विधायक सतीश कुमार ने सामाजिक रसोई का दौरा किया और जरूरतमंदों को राहत सामग्री व भोजन उपलब्ध कराया।
Hajipur News : बाढ़ का पानी कम होने के बावजूद प्रभावित परिवारों की मुश्किलें अभी कम नहीं हुई हैं. ऐसे समय में अमेर पंचायत के कर्मोपुर गांव में युवाओं द्वारा संचालित सामाजिक रसोई बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत का सहारा बनी हुई है. इसी क्रम में राघोपुर के पूर्व विधायक सतीश कुमार कर्मोपुर गांव पहुंचे और सामाजिक रसोई में शामिल होकर अपने हाथों से बाढ़ पीड़ितों को भोजन कराया.
तिरपाल, सूखा राशन और दवाइयां भी उपलब्ध करायीं
पूर्व विधायक ने बाढ़ प्रभावित परिवारों की जरूरतों को देखते हुए प्लास्टिक शीट (तिरपाल), सूखा राशन और दवाइयां भी उपलब्ध करायीं. उन्होंने युवाओं द्वारा आपसी सहयोग से चलाये जा रहे सेवा कार्य की सराहना करते हुए कहा कि आपदा की घड़ी में जरूरतमंदों के साथ खड़ा होना सबसे बड़ी सामाजिक जिम्मेदारी है.
युवाओं की इस पहल के तहत बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए निःस्वार्थ भाव से भोजन की व्यवस्था की जा रही है. इसके साथ ही जरूरतमंद लोगों तक आवश्यक राहत सामग्री पहुंचाने का प्रयास भी लगातार जारी है.
सीओ ने लिया राहत कार्यों का जायजा
इस दौरान बिदुपुर अंचलाधिकारी करिश्मा कुमारी भी मौके पर मौजूद रहीं. उन्होंने सामाजिक रसोई और राहत कार्यों का जायजा लिया तथा बाढ़ प्रभावित परिवारों से उनकी समस्याओं की जानकारी ली.
स्थानीय लोगों ने युवाओं की सामाजिक रसोई और पूर्व विधायक द्वारा उपलब्ध करायी गयी राहत सामग्री की पहल की सराहना की. लोगों ने कहा कि बाढ़ की कठिन परिस्थिति में प्रशासन, जनप्रतिनिधियों और समाजसेवी युवाओं के सामूहिक प्रयास से प्रभावित परिवारों को राहत मिल रही है.
सामूहिक प्रयास की लोगों ने की सराहना
राहत एवं सेवा कार्य में समाजसेवी पिंकू सिंह, पंचायत समिति प्रतिनिधि रमन सिंह, अभिनीत सिंह, विकास कुमार, भाजपा नेता मदनेश सिंह, रविंद्र कुमार राय, सन्नी कुमार, दीपू कुमार सहित अन्य लोगों का सहयोग रहा. स्थानीय लोगों ने सभी के प्रयासों की सराहना की.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए