ePaper

गर्मी के दस्तक के साथ बढ़ी अगलगी की घटनाएं, बरतें सावधानी

Updated at : 02 Apr 2020 4:45 AM (IST)
विज्ञापन
गर्मी के दस्तक के साथ बढ़ी अगलगी की घटनाएं, बरतें सावधानी

गर्मी के दस्तक के साथ बढ़ी अगलगी की घटनाएं, बरतें सावधानी - छोटी-छोटी सावधानी से कम कर सकते हैं आग की विभीषिका

विज्ञापन

हाजीपुर : गर्मी के दस्तक के साथ ही जिले के विभिन्न इलाकों में घर से लेकर खेत-खलिहान तक धधकने लगे हैं. पिछले तीन दिनों के दौरान अगलगी की घटनाओं में लगभग डेढ़ दर्जन घर जल गये. वहीं लगभग पांच एकड़ में लगी गेहूं की फसल भी जल कर राख हो गयी. कोरोना को लेकर जारी लॉक डाउन के बाद अब आम लोगों व किसानों को अगलगी की भय भी सताने लगा है. खासकर दियारा इलाके के लोगों को. गांव के खेत खलिहान में गेहूं की फसल पक कर तैयार है, लेकिन लॉक डाउन की वजह से मजदूर नहीं मिल रहे हैं, इसकी वजह से गेहूं की कटाई बुरी तरह प्रभावित हो रही है. खेत में गेहूं की फसल लहलहा रही है. ऐसे में जरा सी असावधानी पर खेत-खलिहान धधकने लग रहे हैं. भले ही आग की विभीषिका को रोका नहीं जा सकता लेकिन थोड़ी सी सावधानी बरत की इसकी विभीषिका को काफी हद तक कम किया जा सकता है. इससे होने वाले नुकसान को भी काफी हद तक कम किया जा सकता है.

छोटी-छोटी सावधानियां भी आग के खतरे को कम करने में काफी कारगर होगी. सावधानी से ही बचाव – खलिहान को तालाब या पानी के अन्य साधन के निकट स्थापित करें.- खलिहान से कम से कम 100 फुट की दूरी पर खाना पकायें .- बीड़ी, सिगरेट, हुक्का खलिहान में न पियें. उसे पूरी तरह बुझाकर ही छोड़ें.- खेत में फूस उस समय जलायें जब हवा न चल रही हो.- रसोई घर की छत को टिन या एस्बेस्टस शीट से बनवायें.- यदि फूस से बनवायें तो उसमें अंदर की ओर मिट्टी का लेप लगवायें.- फसल या कंडों के ढेर को घर से 100 फुट की दूरी पर रखें.- जलते हुए स्टोव या लैंप में मिट्टी का तेल न भरें.- भोजन बनाते समय पहने हुए कपड़ों का प्रयोग कर स्टोव से बर्तन न उतारें.- गैस का सिलेंडर सदैव खड़ा रखें, रबर पाइप को छह माह में बदल दें.- एक ही प्लग से एक साथ कई विद्युत उपकरणों का प्रयोग न करें.- बिजली के स्वीच बोर्ड निर्धारित ऊंचाई पर बच्चों की पहुंच के बाहर लगवायें.

आग लगने पर क्या करें – शॉट सर्किट से आग लगने पर सबसे पहले उस भवन का मेन स्विच काट दें.- अग्निशमन यंत्र का उपयोग आग बुझाने के लिए तत्काल करें.- शॉट सर्किट से लगी आग बुझाने के लिए कभी भूल कर भी पानी न डालें.- बिजली के उपकरणों को दास्ताना पहन या सूखी लकड़ी के सहारे ही छुएं.- गैस से आग लगने पर मकान की सारी खिड़कियां व दरवाजे खोल दें.- आग लगने पर तत्काल सूचना फायर स्टेशन या स्थानीय थाना को दें. जलने पर प्राथमिक उपचार – जले स्थान को ठंडे पानी से साफ करें, जितना ठंडा उतना फायदा- जले स्थान पर तत्काल कोई तेल या दवा का प्रयोग न करें- सूती कपड़े को गर्म पानी में उबाल कर जख्म को ढंक दें

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन