हाजीपुर में जलजमाव से मिलेगी राहत, हाई पावर पंपिंग सिस्टम और भूमिगत पाइपलाइन का हुआ शुभारंभ

Updated:
विज्ञापन

उद्घाटन करते डीएम, विधायक व सभापति | Prabhat Khabar Network

Hajipur News : हाजीपुर में जलजमाव की समस्या दूर करने के लिए आधुनिक हाई पावर पंपिंग सिस्टम और अंडरग्राउंड पाइपलाइन का उद्घाटन किया गया. अब लोगों को मिलेगी बड़ी राहत.

विज्ञापन

Hajipur News : हाजीपुर. नगर परिषद हाजीपुर क्षेत्र के वार्ड संख्या-36 स्थित मीनापुर पोखर, मामू-भांजा के समीप जलजमाव की समस्या से लोगों को राहत दिलाने के लिए सोमवार को आधुनिक हाई पावर पंपिंग सिस्टम का उद्घाटन किया गया. जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह, हाजीपुर विधायक अवधेश सिंह और नगर परिषद सभापति डॉ. संगीता कुमारी ने विधिवत पूजा-अर्चना कर पंपिंग सिस्टम एवं एचडीडी तकनीक आधारित भूमिगत पाइपलाइन का कार्य शुरू कराया.

आपके शहर में

विज्ञापन

पोखर के ओवरफ्लो से लंबे समय तक रहता था जलजमाव

मीनापुर पोखर के ओवरफ्लो होने के कारण बारिश के मौसम में आसपास के इलाकों में लंबे समय तक जलजमाव की स्थिति बनी रहती थी. इससे स्थानीय लोगों को आवागमन समेत कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता था. नई व्यवस्था के तहत भारी क्षमता वाले पंप के माध्यम से पोखर और आसपास जमा पानी की निकासी की जाएगी. इसके बाद पानी को भूमिगत पाइपलाइन के जरिए सीधे सीवरेज आउटफॉल तक पहुंचाया जाएगा.

उद्घाटन करते डीएम, विधायक व सभापति | Prabhat Khabar Network
उद्घाटन करते डीएम, विधायक व सभापति | Prabhat Khabar Network

अंडरग्राउंड पाइपलाइन के जरिए नदी की धारा से जोड़ा जाएगा पानी : विधायक

हाजीपुर विधायक अवधेश सिंह ने कहा कि कई पुलिया जाम होने के कारण मामू-भांजा और मीनापुर इलाके में जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो रही थी. इसी समस्या को देखते हुए अब अंडरग्राउंड पाइपलाइन के जरिए पानी को नदी की धारा से जोड़कर बाहर निकाला जाएगा. इससे बारिश के दौरान होने वाले जलजमाव से लोगों को राहत मिलेगी.

Also Read : नवादा: प्राइवेट अस्पताल में महिला की मौत के मामले में 10 हिरासत में, जांच के लिए बनायी जा रही टीम

चार-पांच महीने तक होती थी परेशानी : सभापति

नगर परिषद सभापति डॉ. संगीता कुमारी ने कहा कि मीनापुर में जलजमाव के कारण लोगों को चार-पांच महीने तक परेशानी का सामना करना पड़ता था. लंबे समय तक पानी जमा रहने से डेंगू समेत अन्य बीमारियों का खतरा भी बना रहता था. लोगों को त्वरित राहत देने के लिए नगर परिषद की ओर से अंडरग्राउंड पाइपलाइन और हाई पावर पंपिंग सिस्टम लगाया गया है.

Also Read : नवादा: एक सप्ताह बाद गोविंदपुर की जलमीनार में लगा नया मोटर, लोगों को मिली राहत

दो दिन लगातार पंप चलने से नीचे आएगा जलस्तर

सभापति ने बताया कि मशीन को दो दिन लगातार चलाने पर पोखर का जलस्तर काफी नीचे आ जाएगा. नाला और स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज सिस्टम बनने तक यह व्यवस्था लोगों को राहत पहुंचाएगी. उन्होंने स्थानीय लोगों से नगर परिषद के कार्यों में सहयोग करने की अपील की.

बड़ी संख्या में स्थानीय लोग रहे मौजूद

कार्यक्रम के दौरान वार्ड पार्षद प्रतिनिधि शंभू शाह, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि राजेश रंजन झा उर्फ बबलू बाबा समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे. स्थानीय लोगों ने जलजमाव की समस्या से राहत दिलाने के लिए शुरू की गई इस व्यवस्था का स्वागत किया.

Also Read : अंतिम सोमवारी पर शिवमय हुआ नवादा, शोभिया समेत सभी मंदिरों में उमड़ी आस्था की भीड़


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन