जिला स्तरीय सुनवाई से असंतुष्ट आवेदकों को अब पटना में मिलेगा न्याय का मौका, 14 जुलाई से शुरू होगा राज्य स्तरीय सहयोग कार्यक्रम

Author Kaif ahmed
Updated:
विज्ञापन

Hajipur News: वैशाली में जिला स्तरीय सहयोग शिविर से असंतुष्ट आवेदकों को अब राज्य स्तर पर शिकायत रखने का मौका मिलेगा. 14 जुलाई 2026 से हर महीने के दूसरे मंगलवार को पटना में राज्य स्तरीय सहयोग कार्यक्रम आयोजित होगा.

विज्ञापन

Hajipur News: जिला स्तरीय सहयोग शिविर में शिकायत के निष्पादन के बाद भी यदि कोई आवेदक संतुष्ट नहीं है, तो अब उसे अपनी बात सीधे राज्य स्तर पर रखने का अवसर मिलेगा. बिहार सरकार 14 जुलाई 2026 से प्रत्येक माह के दूसरे मंगलवार को राज्य स्तरीय सहयोग कार्यक्रम की शुरुआत करने जा रही है. इस कार्यक्रम के तहत चयनित मामलों की सुनवाई पटना स्थित संवाद, मुख्यमंत्री सचिवालय में होगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

दोबारा आवेदन कर सकेंगे असंतुष्ट आवेदक

जिला स्तर पर शिकायत के अंतिम निष्पादन के बाद भी यदि कोई आवेदक समाधान से संतुष्ट नहीं है, तो वह सहयोग पोर्टल पर दोबारा आवेदन कर सकेगा. आवेदन की जांच के बाद पात्र आवेदकों का चयन किया जाएगा और उन्हें एसएमएस के माध्यम से सुनवाई की तिथि एवं अन्य आवश्यक जानकारी भेजी जाएगी.

पटना आने-जाने की पूरी जिम्मेदारी उठाएगा जिला प्रशासन

चयनित आवेदकों को पटना ले जाने और वापस लाने की पूरी जिम्मेदारी वैशाली जिला प्रशासन की होगी. इसके लिए वाहन, दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी तथा यात्रा के दौरान भोजन, पेयजल और अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था जिला प्रशासन द्वारा की जाएगी.

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े रहेंगे जिला अधिकारी

राज्य स्तरीय सुनवाई के दौरान संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपस्थित रहेंगे. सभी अधिकारी आवश्यक अभिलेखों के साथ तैयार रहेंगे, ताकि शिकायतों का त्वरित, प्रभावी और पारदर्शी समाधान सुनिश्चित किया जा सके.

डीएम वर्षा सिंह ने क्या कहा?

जिलाधिकारी वर्षा सिंह ने कहा कि जिला स्तरीय सहयोग शिविर के बाद भी यदि किसी आवेदक को शिकायत के समाधान से संतुष्टि नहीं है, तो राज्य स्तरीय सहयोग कार्यक्रम उसके लिए एक महत्वपूर्ण अवसर होगा. जिला प्रशासन चयनित आवेदकों को पटना ले जाने, वापस लाने तथा आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की पूरी व्यवस्था करेगा, ताकि हर शिकायत का निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध समाधान सुनिश्चित हो सके.

इसे भी पढ़ें: बांकीपुर से चुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, नितिन नवीन के गढ़ में बीजेपी को देंगे चुनौती

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन