Prestige के नाम पर बिक रहा था नकली आयरन, वैशाली में छापेमारी के दौरान 49 पीस जब्त

Author Manohar kumar|Edited by Vivek Singh
Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

वैशाली जिले में नकली उत्पाद बेचने का मामला सामने आया है। चांदपुरा थाना पुलिस ने प्रेस्टीज कंपनी के नाम पर बिक रहे 49 नकली आयरन को जब्त किया है। दुकानदार आवश्यक दस्तावेज पेश करने में असफल रहा।

विज्ञापन

Fake Prestige Iron Seized Vaishali : वैशाली जिले के चांदपुरा थाना क्षेत्र में प्रेस्टीज (Prestige) कंपनी के नाम पर कथित रूप से नकली आयरन बेचने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. कंपनी के अधिकृत जांचकर्ता की शिकायत पर हुई छापेमारी में एक दुकान से 49 नकली आयरन बरामद किए गए.

विज्ञापन

Vaishali News : कंपनी को मिली थी नकली उत्पाद बेचने की सूचना

दक्षिणी दिल्ली से आए प्रेस्टीज कंपनी के अधिकृत जांचकर्ता अजय पंडित ने चांदपुरा थाना में आवेदन देकर बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि जहांगीरपुर शाम स्थित रंजीत इलेक्ट्रॉनिक्स में प्रेस्टीज कंपनी का नकली मार्का लगाकर आयरन बेचे जा रहे हैं. सूचना के बाद पुलिस को मामले से अवगत कराया गया.

छापेमारी में 49 नकली आयरन बरामद

शिकायत के आधार पर चांदपुरा थाना पुलिस ने रंजीत इलेक्ट्रॉनिक्स में छापेमारी की. तलाशी के दौरान दुकान से प्रेस्टीज कंपनी का मार्का लगे 49 कथित नकली आयरन बरामद किए गए. पुलिस ने सभी उत्पादों को जब्त कर लिया.

दुकानदार नहीं दिखा सका कोई दस्तावेज

पुलिस के अनुसार दुकान संचालक की पहचान बभनगामा पेठिया, जहांगीरपुर शाम निवासी प्रशांत कुमार के रूप में हुई है. जांच के दौरान जब उससे उत्पादों से संबंधित वैध दस्तावेज मांगे गए तो वह कोई कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका और न ही संतोषजनक जवाब दे पाया.

मामले की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने कंपनी के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. जब्त उत्पादों की जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन