हाजीपुर : सहयोग शिविर में 684 आवेदन प्राप्त, 422 मामलों का हुआ निष्पादन

Updated:
विज्ञापन

सहयोग शिविर में समस्या सुनतीं डीएम

जिले में आयोजित सहयोग शिविरों में 684 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 422 समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया। प्रशासन ने त्वरित निष्पादन के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन

Hajipur News : वैशाली जिले की चयनित पंचायतों एवं नगर निकायों में मंगलवार को जनसरोकार से जुड़े कार्यक्रम के तहत सहयोग शिविर का आयोजन किया गया. जिले में आयोजित विभिन्न शिविरों में कुल 684 आवेदन एवं शिकायतें प्राप्त हुईं. इनमें से 422 मामलों का मौके पर अथवा प्रारंभिक स्तर पर निष्पादन किया गया, जबकि शेष 262 मामलों के निष्पादन की कार्रवाई जारी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

24 घंटे में पोर्टल पर अपलोड होंगे आवेदन

प्राप्त आवेदनों के त्वरित निष्पादन को लेकर संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि शिविर में प्राप्त प्रत्येक आवेदन को अगले 24 घंटे के अंदर डिजिटाइज कर संबंधित पोर्टल पर अपलोड किया जाए. इससे आवेदनों के निष्पादन की प्रक्रिया तत्काल शुरू हो सकेगी.

डीएम ने आमजनों से संवाद कर सुनी समस्याएं

भगवानपुर प्रखंड के हुसैनाखुर्द पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर का शुभारंभ जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह, उप विकास आयुक्त कुंदन कुमार एवं मुखिया शिव शंकर प्रसाद सुमन ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया. इस दौरान जिला पदाधिकारी ने शिविर में उपस्थित आमजनों से संवाद किया और उनकी समस्याओं एवं शिकायतों की जानकारी ली.

बच्चियों की माताओं को दिया पौष्टिक आहार

हुसैनाखुर्द पंचायत में आयोजित शिविर के दौरान दो नन्हीं बच्चियों की माताओं को पौष्टिक आहार प्रदान कर सम्मानित किया गया. इस दौरान परिवारों को बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य एवं समुचित पोषण के लिए जागरूक रहने का संदेश दिया गया.

अधिकारियों ने विभिन्न शिविरों का किया निरीक्षण

जिले के विभिन्न शिविर स्थलों का जिला स्तरीय पदाधिकारियों एवं वरीय प्रेक्षकों ने निरीक्षण किया. इस दौरान शिविरों की व्यवस्थाओं तथा प्राप्त आवेदनों के निष्पादन की स्थिति की समीक्षा की गयी.

सोमवार व शनिवार को भी सुनी जाती हैं समस्याएं

जिला पदाधिकारी ने कहा कि आम नागरिकों की सुविधा के लिए सभी कार्यालयों में सोमवार एवं शनिवार को भी जनता की समस्याओं की सुनवाई की जाती है. जिला प्रशासन का प्रयास है कि लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ें तथा उन्हें समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से सरकारी सेवाओं का लाभ मिल सके. उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं का त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी समाधान जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन