hajipur news. तीन दिनों से गायब युवक का ढाब में मिला शव

Updated:
विज्ञापन

बिदुपुर थाना क्षेत्र के रजासन गांव का रहने वाला था युवक, मंगलवार की सुबह घर से मजदूरी करने निकला था

विज्ञापन

हाजीपुर. बिदुपुर थाना क्षेत्र के रजासन गांव से तीन दिनों से गायब एक युवक का शव शुक्रवार की सुबह उसके घर से करीब डेढ़ किलाेमीटर दूर गंगा नदी किनारे ढाब से बरामद किया गया है. 40 वर्षीय मृत दिलीप पासवान रजासन गांव का निवासी था. युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. सूचना पर पहुंची बिदुपुर थाना की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया. जानकारी के अनुसार बीते मंगलवार की सुबह बिदुपुर थाना क्षेत्र के रजासन गांव निवासी दिलीप पासवान घर से मजदूरी करने के लिए निकला था, लेकिन देर रात तक वह घर नहीं लौटा, तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की. खोजबीन के बाद भी पता नहीं चलने पर परिजनों ने बिदुपुर थाना की पुलिस से इसकी शिकायत की थी. शुक्रवार की सुबह स्थानीय लोगों की नजर नदी किनारे स्थित ढाब के पानी में उपलाते एक युवक के शव पर पड़ी. इसकी सूचना पर वहां लोगों की भीड़ जुट गयी. मौके पर पहुंचे स्थानीय मुखिया ने युवक की पहचान कर इसकी जानकारी परिजनों को दी. सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. रोते-बिलखते परिजन मौके पर पहुंच गये. घटना की सूचना पर बिदुपुर थानाध्यक्ष पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गये. बताया गया कि मृतक मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था. परिजनाें ने बताया कि मृतक को एक पुत्र तथा चार पुत्री है. दिलीप की मौत के बाद पत्नी, बच्चे समेत घर के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है. इस संबंध में थानाध्यक्ष अरुण कुमार ने बताया कि गंगा नदी किनारे स्थित ढाब से एक युवक का शव बरामद किया गया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है. परिजनों से आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जायेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन