वैशाली में पारिवारिक विवाद के दौरान युवक से मारपीट का आरोप, बेलसर थाने में शिकायत दर्ज
शरीर पर जख्म के निशान को दिखाता युवक | Prabhat Khabar Network
Hajipur News: हाजीपुर के बेलसर थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के दौरान एक युवक को कथित तौर पर बेरहमी से पीटा गया। घायल युवक ने थाने में नामजद लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
Hajipur News: बेलसर थाना क्षेत्र के साइन गांव वार्ड संख्या-02 में पारिवारिक विवाद के दौरान एक युवक के साथ कथित तौर पर मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है. घायल युवक के शरीर पर चोट और जख्म के निशान बताए गए हैं. पीड़ित ने बेलसर थाना में लिखित आवेदन देकर नामजद लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है.
घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप
पीड़ित विशाल राज, पिता सुबोध राम, निवासी साइन वार्ड संख्या-02 ने अपने आवेदन में बताया है कि घर में दो भाइयों के बीच पारिवारिक विवाद चल रहा था. इसी दौरान गांव के शंकर ठाकुर, विकास ठाकुर, विकास राम तथा एक अन्य व्यक्ति वहां पहुंचे. शिकायत के अनुसार सभी लोग जबरन घर में घुस आए और लाठी-डंडे तथा लात-घूंसों से उनकी पिटाई की.
पत्नी के साथ भी मारपीट का आरोप
आवेदन में विशाल राज ने आरोप लगाया है कि जब उनकी पत्नी उन्हें बचाने पहुंचीं तो आरोपितों ने उनके साथ भी मारपीट और दुर्व्यवहार किया. उनका यह भी कहना है कि घटना के बाद आरोपितों ने डायल-112 पुलिस को बुलाया, जिसके बाद उन्हें पुलिस अपने साथ थाने ले गई. पूछताछ के बाद पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया.
एफआईआर दर्ज करने की मांग
पीड़ित ने आरोप लगाया है कि मारपीट में उनके शरीर के कई हिस्सों पर गंभीर चोटें आई हैं. उन्होंने बेलसर थाना में लिखित आवेदन देकर नामजद आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है.
पुलिस कर रही मामले की जांच
बेलसर थाना पुलिस ने बताया कि प्राप्त आवेदन के आधार पर मामले की जांच की जा रही है. जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
इसे भी पढ़ें: सीवान: सांसद के लेटर पैड के दुरुपयोग के आरोप में डीईओ कार्यालय का लिपिक निलंबित, फर्जी हस्ताक्षर मामले की होगी जांच
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए