ePaper

25 लीटर देसी शराब के साथ दो भाई गिरफ्तार, शराब बनाने वाला उपकरण जब्त

Updated at : 08 Jun 2024 10:30 PM (IST)
विज्ञापन
25 लीटर देसी शराब के साथ दो भाई गिरफ्तार, शराब बनाने वाला उपकरण जब्त

पातेपुर थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र के बरडीहा तुर्की गांव से छापेमारी कर 25 लीटर देसी शराब के साथ दो धंधेबाजों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है. पुलिस मौके से शराब बनाने वाली उपकरण, तीन रसोई गैस सिलिंडर तथा बर्तन आदि को जब्त कर थाना लायी है.

विज्ञापन

पातेपुर. पातेपुर थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र के बरडीहा तुर्की गांव से छापेमारी कर 25 लीटर देसी शराब के साथ दो धंधेबाजों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है. पुलिस मौके से शराब बनाने वाली उपकरण, तीन रसोई गैस सिलिंडर तथा बर्तन आदि को जब्त कर थाना लायी है. इस दौरान पुलिस ने मौके पर ही लगभग छह सौ लीटर से अधिक अर्धनिर्मित कच्चा जावा को नष्ट कर दिया है.

थानाध्यक्ष शिवेंद्र नारायण सिंह ने बताया कि शनिवार को गुप्त सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के बरडीहा चौक के पास चौधरी टोला में विजय चौधरी के पुत्र दीपक चौधरी देसी शराब बनाकर बिक्री कर रहा है. सूचना मिलने पर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच कर छापेमारी कर दीपक चौधरी तथा प्रदीप चौधरी को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने जब उसके घर की तलाशी ली घर के भीतर से पुलिस ने 25 लीटर तैयार देसी शराब बरामद किया. छापेमारी के दौरान पुलिस ने घर के पीछे से शराब बनाने के लिए बनाए गए उपकरण, पाइप लगी टीन का कंटर, रसोई गैस सिलिंडर, चूल्हा आदि को जब्त कर लिया. बताया गया कि धंधेबाज ने भारी मात्रा में शराब बनाने के लिए कच्चा जावा तैयार कर रखा था. थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार धंधेबाज दीपक चौधरी तथा प्रदीप चौधरी पूर्व में भी शराब के मामले में जेल जा चुका है. पुलिस गिरफ्तार धंधेबाजों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज करने तथा धंधे से जुड़े लोगों का पता लगाने के लिए पूछताछ कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन