खेलते-खेलते पानी भरे गड्ढे में गिरा 8 साल का मासूम, वैशाली में अस्पताल ले जाने से पहले गई जान

Author Vinay Patedhi|Edited by Sakshi Kumari
Updated:
विज्ञापन
घटना के बाद रोते बिलखते परिजन

घटना के बाद रोते बिलखते परिजन

Hajipur Child drowns To Death : वैशाली जिले में एक दुखद घटना सामने आई है, जहाँ खेलते समय एक 8 वर्षीय बच्चा पानी से भरे गड्ढे में डूब गया. उसकी जान बचाने का प्रयास असफल रहा, जिससे पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई.

विज्ञापन

Hajipur Child drowns To Death : वैशाली जिले के पटेढ़ी बेलसर थाना क्षेत्र में खेलते समय एक 8 वर्षीय बच्चा पानी से भरे गहरे गड्ढे में डूब गया. परिजन और ग्रामीण उसे बाहर निकालकर अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा है.

मझौली गांव में खेलते समय हुआ हादसा

पटेढ़ी बेलसर थाना क्षेत्र के मझौली गांव में मंगलवार की शाम खेलते समय आठ वर्षीय नीरज कुमार की पानी भरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गई. मृतक कमलेश पासवान का पुत्र था. हादसे की सूचना मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए.

आम के बगीचे के पास गड्ढे में गिरा बच्चा

परिजनों के अनुसार नीरज अपने साथियों के साथ घर के पीछे स्थित आम के बगीचे में खेल रहा था. इसी दौरान वह पास के पानी से भरे गहरे गड्ढे में गिर गया. साथ खेल रहे बच्चों ने तुरंत इसकी जानकारी परिजनों को दी. सूचना मिलते ही परिवार के सदस्य और ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा बच्चे को पानी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी.

सूचना पर पहुंची पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही बेलसर थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया. मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.

परिवार में पसरा मातम

मासूम की असमय मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. घटना से पूरे मझौली गांव में शोक का माहौल है और ग्रामीण परिवार को ढांढस बंधाने में जुटे हैं.

Also Read : वैशाली के महनार में करंट लगने से 10 वर्षीय बालक की मौत, छत पर खेलते समय हुआ हादसा


विज्ञापन
Vinay Patedhi

लेखक के बारे में

By Vinay Patedhi

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन