वैशाली के महनार में करंट लगने से 10 वर्षीय बालक की मौत, छत पर खेलते समय हुआ हादसा

Updated:
विज्ञापन

हादसे के बाद घटनास्थल पर जुटे लोग

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Hajipur News : वैशाली जिले के महनार थाना क्षेत्र में मंगलवार की शाम एक 10 वर्षीय बालक आदर्श कुमार की छत पर खेलते समय बिजली के तार की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

विज्ञापन

Hajipur News : वैशाली जिले के महनार थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में 10 वर्षीय बालक की करंट लगने से मौत हो गई. घटना उस समय हुई जब वह अपने भाई और दोस्त के साथ घर की छत पर खेल रहा था. हादसे के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

विज्ञापन

छत पर खेलते समय हुआ दर्दनाक हादसा

वैशाली जिले के महनार थाना क्षेत्र के महम्मदपुर जलालपुर गांव के वार्ड संख्या-9 में मंगलवार की शाम करंट लगने से 10 वर्षीय आदर्श कुमार की मौत हो गई. मृतक अरुण पासवान का पुत्र था. जानकारी के अनुसार आदर्श अपने छोटे भाई और एक दोस्त के साथ घर की छत पर खेल रहा था. इसी दौरान वह घर के समीप से गुजर रहे बिजली के तार की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से झुलस गया. घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई.

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की जानकारी मिलने के बाद महनार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेजने की प्रक्रिया शुरू की. पुलिस मामले की आवश्यक कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है.

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

हादसे के बाद मृतक की मां जीतू देवी, पिता अरुण पासवान और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. आदर्श तीन भाइयों में दूसरे स्थान पर था. उसके पिता मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं. मासूम की असमय मौत से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.

गांव में शोक, मुआवजे की उठी मांग

घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है. पूर्व मुखिया अभय कुमार राय, सामाजिक कार्यकर्ता भोला मिश्रा और चमरहरा पंचायत के मुखिया अशोक कुमार सिंह सहित कई लोगों ने शोक व्यक्त किया. उन्होंने प्रशासन से पीड़ित परिवार को शीघ्र आर्थिक सहायता और उचित मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग की.

Also Read : सोनपुर मंडल के सतर्क रेलकर्मी हुए सम्मानित, सूझबूझ से टालीं संभावित रेल दुर्घटनाएं


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन