बाइक सवार बदमाशों ने युवक पर चलायी गोली

Updated:
विज्ञापन

नगर थाना क्षेत्र के महरानी चौक के समीप देर शाम बाइक सवार अपराधियों ने एक युवक पर गोली चला दी. गोली युवक की बाइक के टंंकी में लगी. लोगो को जुटते देख सभी बदमाश मौके से फरार हो गए. घटना की सूचना पाकर पहुंची नगर थाने की पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी. . छानबीन के दौरान घटना स्थल से एक घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया गया.

विज्ञापन

हाजीपुर. नगर थाना क्षेत्र के महरानी चौक के समीप देर शाम बाइक सवार अपराधियों ने एक युवक पर गोली चला दी. गोली युवक की बाइक के टंंकी में लगी. लोगो को जुटते देख सभी बदमाश मौके से फरार हो गए. घटना की सूचना पाकर पहुंची नगर थाने की पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी. . छानबीन के दौरान घटना स्थल से एक घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया गया. घायल अमन कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के रामचौरा स्थित अपने संस्था के वृद्धाश्रम में कुछ लोगों के साथ बैठा था. शाम में पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति के गाय की मौत हो गई थी, मौत के बाद गाय को मिट्टी में दफन के लिए स्थानीय लोगों के साथ बाइक से दियारा की तरफ जा रहे था. इसी दौरान बाइक सवार तीन अपराधियों ने उस पर अचानक गोली चल दिया. जहां गोली युवक के बाइक के टंकी पर लगते ही बाइक सवार युवक बाइक से गिर कर जख्मी हो गया. युवक द्वारा बताया गया कि इलाके में नशा के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. इससे इलाके में सूखा नशा का कारोबार कम हुआ है और पुलिस की कार्रवाई भी हुई है. ऐसे में ये हमला नशा कारोबारियों द्वारा भी हो सकता है. लेकिन युवक ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी की है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन