बिदुपुर में दहेज में बाइक के लिए विवाहिता की हत्या का आरोप

Updated at : 09 May 2024 10:16 PM (IST)
विज्ञापन
बिदुपुर में दहेज में बाइक के लिए विवाहिता की हत्या का आरोप

बिदुपुर थाना के रजासन गांव में दहेज में बाइक नहीं मिलने पर एक विवाहिता की हत्या कर शव को गायब करने शिकायत पुलिस से की गयी है. इस मामले में मृतका की मां भगवानपुर थाना के सहथा प्रतापतांड गांव की पूनम देवी पति मनोज पासवान ने बिदुपुर के रजासन गांव के बिनय पासवान, बबलू पासवान, सकिंद्र पासवान, बीरेंद्र पासवान, अजय पासवान, बिजय पासवान समेत तेरह लोगो के विरुद्ध नामजद एवं दस अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है.

विज्ञापन

बिदुपुर. बिदुपुर थाना के रजासन गांव में दहेज में बाइक नहीं मिलने पर एक विवाहिता की हत्या कर शव को गायब करने शिकायत पुलिस से की गयी है. इस मामले में मृतका की मां भगवानपुर थाना के सहथा प्रतापतांड गांव की पूनम देवी पति मनोज पासवान ने बिदुपुर के रजासन गांव के बिनय पासवान, बबलू पासवान, सकिंद्र पासवान, बीरेंद्र पासवान, अजय पासवान, बिजय पासवान समेत तेरह लोगो के विरुद्ध नामजद एवं दस अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है. मृतका की मां का आरोप है कि बीते 12 मार्च 2023 को हिंदू रीति रिवाज के साथ वे अपनी पुत्री प्रीति कुमारी की शादी बिनय पासवान पिता बबलू पासवान के साथ की थी. शादी के वक्त उपहार स्वरूप नकद दो लाख 51 हजार, बाइक एवं दो लाख 20 हजार रुपये के सोने का आभूषण दिया था. आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद विनय दूसरी बाइक की मांग करने लगा. इसके लिए विनय व उसके परिवार वाले अक्सर प्रीति को प्रताड़ित करते थे. आरोप है कि बाइक की डिमांड पूरी नहीं होने पर बीते 8 मई की रात में आरोपितों ने प्रीति कुमारी की हत्या कर दी. ग्रामीणो से इसकी सूचना मिलने पर जब वह अपनी पुत्री के ससुराल रजासन पहुंची. वहां उसका शव पड़ा हुआ था. जब बिदुपुर पुलिस को सूचना देने की कोशिश की तो आरोपितों ने लाठी-डंडे से मारपीट कर भगा दिया और शव को कहीं गायब कर दिया. इस संबंध में पीएसआई संदीप मंडल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन