hajipur news. 27 लाभुकों को अनुदानित दर दी गयी उन्नत प्रजाति की बकरियां

Updated:
विज्ञापन

सामान्य कैटेगरी के 30, एससी कैटेगरी के 96 तथा एसटी कैटेगरी के तीन लाभुक समेत 129 लोगों ने योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन किया था

विज्ञापन

हाजीपुर. बीपीएल परिवारों को रोजगार से जोड़ कर आर्थिक स्थिति को मजबूत करने तथा आत्मनिर्भर बनाने के लिए राज्य स्कीम के तहत समेकित बकरी एवं भेड़ विकास योजना का लाभ दिया जा रहा है. योजना के तहत जिले के लालगंज, वैशाली एवं राजापाकर प्रखंड के कुल 27 चयनित लाभुकों को प्रशिक्षण दिए जाने के बाद शुक्रवार को लालगंज पशु चिकित्सा अस्पताल परिसर में अनुदानित दर पर उन्नत प्रजाति के बकरी का वितरण किया गया. वित्तीय वर्ष 2023-24 में जिला पशुपालन कार्यालय के द्वारा निर्धारित लक्ष्य के अनुसार विभिन्न प्रखंडों के कुल 126 लाभुकों का चयन किया गया है. इसके लिए सामान्य कैटेगरी के 30, एससी कैटेगरी के 96 तथा एसटी कैटेगरी के तीन लाभुक समेत 129 लोगों ने योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन किया था.

जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ प्रभावती कुमारी के नेतृत्व में शुक्रवार को लालगंज पशु चिकित्सा अस्पताल परिसर में दूसरे फेज में जिले के लालगंज, वैशाली तथा राजापाकर प्रखंड के चयनित कुल 27 लाभुक परिवार के बीच अनुदानित दर पर बकरियों का वितरण किया गया. जिला सहायक कुक्कुट पदाधिकारी डॉ राकेश कुमार सिन्हा ने बताया कि प्रथम फेज में 13 एससी तथा 3 सामान्य कैटेगरी के लाभुकों को समेकित बकरी एवं भेड़ विकास योजना का लाभ दिया गया है. दूसरे फेज में तीन प्रखंडों के कुल 27 लाभुकों के बीच 81 बकरी का वितरण किया गया है. इसमें तीन सामान्य कैटेगरी तथा 24 एससी कैटेगरी के लाभुकों को योजना का लाभ दिया गया है.

एससी-एसटी के लिए 90 व सामान्य के लिए 80 प्रतिशत दिया जा रहा अनुदान

जिला सहायक कुक्कुट पदाधिकारी ने बताया कि समेकित बकरी एवं भेड़ विकास योजना के तहत जिले के बीपीएल परिवारों की आर्थिक मजबूती के लिए की समृद्धि के लिए राज्य सरकार एवं पशुपालन विभाग विभिन्न प्रकार की स्कीम ला रही है. योजना के तहत चयनित लाभुकों को कैटेगरी के अनुसार सरकारी अनुदान का लाभ दिया जाता है. विभाग के गाइडलाइन के अनुसार सामान्य जाति के लिए 80 प्रतिशत अनुदान के साथ 3 हजार रुपये में 12 हजार रुपये की बकरी तथा एससी, एसटी के लिए 90 प्रतिशत अनुदान के साथ 15 सौ रुपये में 13 हजार 500 रुपये की बकरी देने का प्रावधान है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन