महनार में 14 वर्षीय छात्रा के डूबने से हड़कंप, रेलवे लाइन किनारे पानी भरे गड्ढे में चल रही खोजबीन

Updated:
विज्ञापन

रेलवे लाइन किनारे गड्ढे में डूबी 14 वर्षीय छात्रा, तलाश में जुटे ग्रामीण | Prabhat Khabar Network

महनार रेलवे स्टेशन के पास भैंस चराने गई 14 वर्षीय छात्रा पानी से भरे गड्ढे में डूबी. ग्रामीणों और पुलिस द्वारा छात्रा की तलाश जारी है. जानें पूरी घटना.

विज्ञापन

Hajipur News: वैशाली जिले के महनार रेलवे स्टेशन के रेलवे फाटक संख्या 31C से पश्चिम दिशा में रेलवे लाइन किनारे पानी से भरे एक गहरे गड्ढे में शनिवार की शाम 14 वर्षीय छात्रा के डूबने का मामला सामने आया है. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर सैकड़ों ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई और स्थानीय स्तर पर पानी में डूबी छात्रा की तलाश शुरू कर दी गई. लापता छात्रा की पहचान चमरहरा गांव निवासी लख्खी पासवान की 14 वर्षीय पुत्री तारा कुमारी के रूप में हुई है. वह जगदीश उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, चमरहरा में कक्षा 9वीं की छात्रा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

मवेशी चराने गई थी, किनारे मिली चप्पल

परिजनों के अनुसार, तारा कुमारी शनिवार की दोपहर प्रतिदिन की भांति घर से भैंस चराने के लिए रेलवे लाइन की ओर निकली थी. शाम के समय परिजनों को सूचना मिली कि वह रेलवे ट्रैक किनारे स्थित गहरे पानी से भरे गड्ढे में फिसलकर डूब गई है. सूचना मिलते ही परिजन रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे, जहां गड्ढे के किनारे पानी के पास तारा की चप्पल पड़ी मिली. चप्पल देखते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई.

घने खर-पतवार के कारण तलाश में आई बाधा

गड्ढे के चारों ओर और पानी के भीतर भारी मात्रा में घने खर-पतवार व जलकुंभी उगे होने के कारण स्थानीय तैराकों और ग्रामीणों को तलाशी अभियान में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. ग्रामीणों ने बांस और जाल के सहारे पानी में काफी खोजबीन की, लेकिन देर शाम तक छात्रा का कोई सुराग नहीं मिल सका था.

मौके पर पहुंची पुलिस, गोताखोरों की मदद की तैयारी

घटना की जानकारी मिलते ही महनार थाना पुलिस दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और परिजनों से आवश्यक जानकारी जुटाई. पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय गोताखोरों व एसडीआरएफ की मदद से सुबह सघन सर्च ऑपरेशन चलाने की तैयारी शुरू कर दी है, ताकि डूबी छात्रा को जल्द से जल्द बाहर निकाला जा सके. इस हृदयविदारक घटना के बाद से चमरहरा गांव में मातम पसरा हुआ है.

Also Read: रक्षाबंधन के बाद पत्नी-भाई संग घर लौट रहा था युवक, अज्ञात वाहन की ठोकर से मौत; 4 घंटे जाम रहा हाजीपुर-महनार मार्ग


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन