मामी के प्यार में पागल भांजा ने मामा को मौत के घाट उतारा, पुलिस हिरासत में लेकर कर रही पूछताछ

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक

Hajipur Murder: हाजीपुर सदर थाना क्षेत्र के अदलवारी गांव में एक भांजे ने अपने ही मामा की चाकू से गोद कर हत्या कर दी. मृतक की पहचान करताहां थाना क्षेत्र के घटारो गांव निवासी संजय साहनी का पुत्र सुनील साहनी के रूप में की गई है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.

विज्ञापन

Hajipur Murder: हाजीपुर सदर थाना क्षेत्र के अदलवारी गांव में एक भांजे ने अपने ही मामा की चाकू से गोद कर हत्या कर दी. मृतक की पहचान करताहां थाना क्षेत्र के घटारो गांव निवासी संजय साहनी का पुत्र सुनील साहनी के रूप में की गई है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. मृत्यु की सूचना मिलते हीं परिजनों में कोहराम मच गया. पुलिस आरोपित भांजा को गिरफ्तार कर, उससे पूछताछ कर रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सुनील साह अपने भांजा सूरज कुमार के साथ काफी समय से सदर थाना क्षेत्र के अदलवारी गांव में किराये के मकान में रहता था और स्टेशन पर बोतल बंद पानी बेचा करता था. गुरुवार की देर रात किसी बात को लेकर मामा-भांजा के बीच विवाद हो गया. इस दौरान दोनों के बीच मारपीट भी हुई थी.

मृतक के भाई ने आरोप लगाया है कि मारपीट के बाद देर रात भांजा ने चाकू गोद कर सुनील की हत्या कर शव को रेलवे लाइन के बगल में स्थित पोखर में फेंक दिया. घटना की सूचना मिलते ही सदर थानाध्यक्ष पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आराेपित भांजा को गिरफ्तार कर लिया है.

मामी से शादी करना चाहता था सूरज

मृतक सुनील के परिजनों का कहना है कि जिस भांजा ने मामा की चाकू गोदकर हत्या कर दी है, उसके जन्म के तीसरे दिन ही उसकी मां की मौत हो गई थी. मां की मौत के बाद मामा-मामी तथा नाना-नानी ने ही सूरज की परवरिश की. बचपन में सूरज अपने छोटे मामा के साथ कबाड़ी चुनता था, तब बड़े मामा ने ही उसे स्टेशन पर पानी बेचने के लिए लाया था.

आरोप है कि सूरज बार-बार सुनील की पत्नी से शादी करने की बात करता था. जिसका विरोध करने पर मामा-भांजा में मारपीट हो जाती थी. गुरुवार की देर रात भी दोनों में मारपीट हुई थी. जिसके बाद से सुनील रूम से गायब हो गया था. बता दें कि सुनील की मां की मौत भी बीस दिन पहले हुई थी. जिसके बाद वह भांजा के साथ हाजीपुर आ गया था.

क्या कहती है पुलिस

थाना क्षेत्र के अदलवारी गांव स्थित पोखर से एक युवक का शव बरामद किया गया है. शव पर चाकू के कई गहरे निशान देखे गए है. शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है. वहीं पुलिस एक आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. जल्द ही मामले का खुलासा किया जायेगा.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन