Patna Smart City: पटना में आठ जगहोंं पर बन रहा ग्रीन बेल्ट, इन जगहों पर लगाए जाएंगे 30 तरह के पौधे

Updated:
विज्ञापन

पटना स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत शहर में आठ जगहों पर ग्रीन बेल्ट बनाया जा रहा है. इनमें से सात ग्रीनबेल्ट शहर के मुख्य फ्लाइओवर के नीचे व आठवां डीएम आवास के आसपास बनेगा. इन आठों ग्रीनबेल्ट के निर्माण में करीब 15 करोड़ रुपये खर्च होंगे.

विज्ञापन

पटना की प्रमुख आठ जगहों पर15 करोड़ रुपये खर्च कर ग्रीन बेल्ट बनाया जा रहा है. इनमें सात जगह फ्लाइओवर के नीचे पेड़-पौधे लगाये जायेंगे. आठवां स्थान डीएम आवास के आसपास का होगा. पटना स्मार्ट सिटी द्वारा यह ग्रीन बेल्ट तैयार किया जा रहा है. मालूम हो कि पटना स्मार्ट सिटी की 26 वीं बोर्ड मीटिंग में एबीडी एरिया में आने वाले पुलों और फ्लाइओवर के नीचे का गैबियन और ग्रीन बेल्ट विकास किये जाने के प्रस्ताव पर मंजूरी दी गयी थी. इसके बाद गैबियन और ग्रीन बेल्ट विकास किये जाने और रखरखाव की जिम्मेदारी एक्सपर्ट कार्यकारी एजेंसी के रूप में पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग को दिया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

हैदराबाद और बेंगलुरु से मंगाये गये 70 हजार पौधे

शहर में आठ जगहों पर लगभग 70 हजार पौधे लगाये जायेंगे और ये सारे पौधे हैदराबाद और बेंगलुरु से मंगाये गये हैं. सांग ऑफ इंडिया, अरेलिया, ब्लैक ग्रास, केन पाम, स्पाइडर लिली, एग्लोनिमा, रफीस पाम आदि 30 तरह के पौधों से सौंदर्यीकरण किया जा रहा है. पौधों के चुनाव में कुछ बातों का विशेष ख्याल रखा गया है. चूंकि फ्लाइओवर के नीचे धूप कम आयेगी, इसलिए वैसे पौधों का चुनाव किया गया है, जो इनडोर पौधे हैं.

सौंदर्यीकरण के साथ-साथ पर्यावरण का संरक्षण भी

ग्रीन बेल्ट के विकास से शहर के सौंदर्यीकरण के साथ ही साथ पर्यावरण का संरक्षण भी होगा. इससे फ्लाइओवर के नीचे की तस्वीर भी बदल कर खूबसूरत हो जाएगी और धीरे-धीरे ये सेल्फी जोन के रूप में भी विकसित होगा.

Also Read: पटना में दो जगहों पर रैंप के जरिए सुरंग से निकलेगी मेट्रो, ISBT डिपो में ट्रैक बिछाने की प्रक्रिया शुरू
इन जगहों पर बनेगा ग्रीन बेल्ट

  • जीपीओ राउंड अबाउट से आर ब्लॉक राउंड अबाउट फ्लाइओवर के नीचे

  • आर ब्लॉक से वीरचंद पटेल पथ के फ्लाइओवर के नीचे

  • एग्जीबिशन रोड फ्लाइओवर चिरैयाटाड़ चौक से रामगुलाम चौक के फ्लाइओवर के नीचे

  • चिरैयाटाड़ चौक से जीपीओ गोलंबर के फ्लाइओवर के नीचे

  • जीपीओ से बीएसएनएल के फ्लाइओवर के नीचे

  • वीरचंद पटेल पथ के फ्लाइओवर के बगल में

  • आर ब्लॉक से विधानसभा फ्लाइओवर के नीचे

  • डीएम आवास के गेट के दोनों तरफ

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन