नहर में मौत की डुबकी लगा कर युवक बना रहे हैं रील्स
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 21 Jun 2024 11:36 PM
प्रखंड मुख्यालय के समीप से होकर गुजरी हथुआ शाखा नहर में पाबंदी के बावजूद मौत की डुबकी लगा कर युवा रील्स बना रहे. गर्मी बढ़ते ही नहरों में नहाने वाले बच्चों व युवकों की संख्या बढ़ गयी है.
फुलवरिया. प्रखंड मुख्यालय के समीप से होकर गुजरी हथुआ शाखा नहर में पाबंदी के बावजूद मौत की डुबकी लगा कर युवा रील्स बना रहे. गर्मी बढ़ते ही नहरों में नहाने वाले बच्चों व युवकों की संख्या बढ़ गयी है. इससे पानी में बहकर कई युवकों की मौत भी हो चुकी है. पुलिस प्रशासन ने नहरों में नहाने पर पाबंदी लगा रखी है. इसके बावजूद कई युवक नहर में मौत की डुबकी लगा रहे हैं. अभिभावक भी बच्चों को नहर पर जाने से नहीं रोक रहे हैं. इसको लेकर पुलिस की गश्ती टीम लगातार नहर की मुख्य सड़कों पर गश्त करते नजर आती है ताकि युवकों को नहर में नहाने से रोका जा सके. इसका कोई असर नहीं हो रहा है. फुलवरिया थानाध्यक्ष कैप्टन शाहनवाज तथा श्रीपुर थानाध्यक्ष पप्पू कुमार ने संयुक्त रूप से बताया कि दोपहर व शाम को नहर पर पुलिस गश्त कर रही है. बच्चे व युवक नहर में नहाने से बाज नहीं आ रहे हैं. ऐसे मामले में सख्ती बरती जायेगी और मौके से पकड़े गए युवकों के अभिभावकों को भी मौके पर बुलाकर पहले समझाया जायेगा. इसके बाद भी युवक नहीं मानें, तो कार्रवाई की जायेगी. जानकारी के मुताबिक सवनही पट्टी, जनता बाजार, काजीपुर, माड़ीपुर, भटवलिया, बंशी बतरहां और कररिया ठकुराई नहर के पुल से युवक 11:00 बजे के बाद छलांग लगाकर मौत की डुबकी लगा रहे हैं. इतना ही नहीं, पुलों से छलांग लगाकर बच्चे इंस्टाग्राम पर रील्स बना रहे हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










