गोपालगंज में चलती बाइक से गिरी महिला और मासूम बच्ची, दोनों गंभीर रूप से घायल
सदर अस्पताल में भर्ती घायल महिला
गोपालगंज के मांझा थाना क्षेत्र में चलती बाइक से गिरकर एक महिला और उसकी एक वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गईं. यह हादसा तब हुआ जब वे अपने ससुराल से घर लौट रही थीं. दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
Gopalganj Bike Accident: मांझा थाना क्षेत्र के कोईनी गांव के समीप गुरुवार को चलती बाइक से अचानक अनियंत्रित होकर गिरने से एक महिला और उसकी एक वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गईं. घटना के बाद डायल 112 की पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया.
ससुराल से घर लौटने के दौरान हुआ हादसा
घायलों की पहचान नगर थाना क्षेत्र के इंदरवा गांव निवासी 26 वर्षीय रिंकू देवी, पति प्रमोद यादव, तथा उनकी एक वर्षीय बच्ची ऋतिक कुमार के रूप में हुई है. बताया गया कि रिंकू देवी अपने पति प्रमोद यादव के साथ बढ़ैया स्थित ससुराल से बाइक पर सवार होकर गोपालगंज स्थित अपने घर लौट रही थीं.
कोईनी गांव के पास अनियंत्रित हुई बाइक
इसी दौरान मांझा थाना क्षेत्र के कोईनी गांव के पास बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई, जिससे रिंकू देवी और उनकी बच्ची सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं. हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने इसकी सूचना डायल 112 पुलिस को दी.
सदर अस्पताल में चल रहा इलाज
सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है. पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए