गोपालगंज: मांझा में पंचायत विकास दिवस, ग्राम सभा को मजबूत करने पर दिया बल

Updated:
विज्ञापन

पंचायत विकास दिवस पर कार्यक्रम में मौजूद अधिकारी .

Gopalganj News : अधिकारियों ने कहा कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्राम पंचायतों को अधिक सशक्त बनाना, विकास योजनाओं में जनभागीदारी बढ़ाना तथा ग्रामीण स्तर पर सुशासन को मजबूत करना रहा.

विज्ञापन

मांझा (गोपालगंज) से अखिल कुमार की रिपोर्ट
Gopalganj News : प्रखंड की मांझा पश्चिमी पंचायत में रविवार को पंचायती राज विभाग के तत्वावधान में पंचायत विकास दिवस का आयोजन किया गया. विकसित भारत, समृद्ध बिहार के संकल्प के साथ आयोजित इस कार्यक्रम में ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने भाग लिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्राम पंचायतों को अधिक सशक्त बनाना, विकास योजनाओं में जनभागीदारी बढ़ाना तथा ग्रामीण स्तर पर सुशासन को मजबूत करना रहा.

बैठक में अनिवार्य रूप से शामिल होने की अपील

ग्रामीण विकास विभाग के सचिव जय सिंह ने कहा कि ग्राम पंचायत व्यवस्था देश की लोकतांत्रिक परंपरा का मजबूत आधार रही है. उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर पर विकास कार्यों में आम लोगों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए अब प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को सभी पंचायतों में ग्राम सभा और ग्राम पंचायत की बैठक अनिवार्य रूप से आयोजित की जाएगी.

पंचायत को सशक्त बनाने की दिशा में हो रहा काम

उन्होंने कहा कि इससे विकास योजनाओं के चयन, क्रियान्वयन और निगरानी में ग्रामीणों की सीधी भागीदारी बढ़ेगी तथा योजनाओं की पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित की जा सकेगी. सचिव ने यह भी कहा कि सरकार पंचायतों को विकास की सबसे महत्वपूर्ण इकाई मानते हुए उन्हें लगातार सशक्त बनाने की दिशा में कार्य कर रही है.

कई जनकल्याणकारी योजनाएं चलाइ जा रही

कार्यक्रम में उपस्थित जिलाधिकारी समीर सौरभ ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं के सशक्तीकरण, आर्थिक उन्नति और सामाजिक विकास को प्राथमिकता देते हुए कई कल्याणकारी योजनाएं चला रही है. उन्होंने बताया कि बिहार महिलाओं को 35 प्रतिशत आरक्षण देने वाला देश का पहला राज्य है, जिससे पंचायतों और अन्य क्षेत्रों में महिलाओं की भागीदारी लगातार बढ़ रही है.

योजनाओं से आत्मनिर्भर बनने पर दिया जोर

डीएम ने महिलाओं से अपील की कि वे सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर आत्मनिर्भर बनें और पंचायत विकास में सक्रिय भूमिका निभाएं. इस अवसर पर महिला सशक्तीकरण, ग्राम पंचायत विकास योजना, मनरेगा सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई. अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनीं और उनके समाधान का आश्वासन दिया.

कार्यक्रम में ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में डीडीसी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (मनरेगा), बीडीओ विनीत कुमार, सीओ मुन्ना कुमार, बीईओ राजेश कुमार झा, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी अफताब आलम, मुखिया मासूमा खातून, पंचायत सचिव गौतम पासवान सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, कर्मी और ग्रामीण उपस्थित रहे.

इसे भी पढ़ें: गोपालगंज: नशे के लिए पत्नी से मांगा पैसा, नहीं मिलने पर अपना ही गला चाकू से रेत लिया

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन