गोपालगंज में हथियार लेकर घूमने का वीडियो वायरल, प्राथमिकी दर्ज, पुलिस कर रही छापेमारी

गोपालगंज के उचकागांव में हाथ में पिस्टल लेकर घूमने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर छापेमारी शुरू कर दी है।
- सरकारी मोबाइल पर वीडियो मिलने के बाद शुरू हुई कार्रवाई प्रतिनिधि,गोपालगंज उचकागांव थाना क्षेत्र के नरकटिया गांव में एक अधेड़ द्वारा हाथ में हथियार ले कर घूमने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्राथमिकी दर्ज की गयी है. मामला उचकागांव थाना क्षेत्र से सामने आया है. जहां सोशल मीडिया पर हाथ में पिस्टल लेकर खुलेआम घूमने का एक वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है. पुलिस ने वीडियो के आधार पर आरोपी अधेड़ के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है.
क्या है पूरा मामला
प्राप्त जानकारी अनुसार उचकागांव थाना के सरकारी मोबाइल पर 6 जुलाई 2026 को एक वीडियो प्राप्त हुआ था. वीडियो की जांच करने पर पाया गया कि एक अधेड़ हाथ में पिस्टल लेकर सरेआम घूम रहा है. मामले की गंभीरता को देखते उचकागांव थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने तत्काल चौकीदारों के माध्यम से आरोपी की पहचान शुरू की. इस दौरान आरोपित पहचान थाना क्षेत्र के नरकटिया गांव के विकाश सिंह के रूप में की गयी. मामले में आरोपी की पहचान होते ही थानाध्यक्ष के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया. इस टीम में पुलिस अवर निरीक्षक टिंकू कुमार तथा पुलिस ने आरोपित के पैतृक गांव नरकटिया व अन्य संभावित संदिग्ध ठिकानों पर अवैध हथियार की बरामदगी तथा उसकी गिरफ्तारी के लिए सघन छापेमारी शुरू कर दी. पुलिस का दावा है कि मामले में जल्द ही खुलासा किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










