डीआरसीसी, बसडीला में होगा सक्षमता पास शिक्षकों का वेरिफिकेशन, बनेंगे 10 काउंटर

Updated:
विज्ञापन
डीआरसीसी, बसडीला में होगा सक्षमता पास शिक्षकों का वेरिफिकेशन, बनेंगे 10 काउंटर

सक्षमता परीक्षा पास करने वाले नियोजित शिक्षकों का वेरिफिकेशन एक अगस्त से शुरू हो जायेगा. वेरिफिकेशन का कार्य जिला मुख्यालय से पांच किलाेमीटर पश्चिम बसडीला में स्थित जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र डीआरसीसी में होगा, जहां कुल 10 काउंठटर बनाये जायेंगे.

विज्ञापन

गोपालगंज. सक्षमता परीक्षा पास करने वाले नियोजित शिक्षकों का वेरिफिकेशन एक अगस्त से शुरू हो जायेगा. वेरिफिकेशन का कार्य जिला मुख्यालय से पांच किलाेमीटर पश्चिम बसडीला में स्थित जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र डीआरसीसी में होगा, जहां कुल 10 काउंठटर बनाये जायेंगे. प्रमाणपत्रों के सत्यापन के लिए सात काउंटर होंगे. इसके अलावा तीन अतिरिक्त काउंटर बनेंगे, जहां पहले काउंटर पर ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज की जायेगी. दूसरे काउंटर पर बायोमीट्रिक सत्यापन होगा तथा तीसरे काउंटर पर आधार सत्यापन होगा. वेरिफिकेशन के लिए आने वाले शिक्षकों को पहले ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करानी होगी. इसके बाद बायोमीट्रिक तथा आधार का सत्यापन होगा. इसके बाद आवंटित काउंटर पर शिक्षक प्रमाणपत्रों का वेरिफिकेशन करायेंगे. वेरिफिकेशन के लिए बने प्रत्येक काउंटर पर चार अधिकारी व कर्मियों की तैनाती की गयी है, जिसमें एक पर्यवेक्षक के रूप में एक बीइओ के अलावा एक बीआरपी, एक बीपीएम तथा एक डाटा इंट्री ऑपरेटर शामिल होंगे. वहीं तीनों अतिरिक्त काउंटर पर एक- एक पर्यवेक्षक तथा एक- एक कर्मी मौजूद रहेंगे. शिक्षा विभाग के चार डीपीओ वेरिफिकेशन की मॉनीटरिंग करेंगे, जिसमें स्थापना डीपीओ मो. जमालुद्दीन, एमडीएम डीपीओ ब्रजेश कुमार, योजना लेखा के डीपीओ मुकेश कुमार तथा साक्षरता डीपीओ राजन कुमार शामिल होंगे. वेरिफिकेशन की तैयारियां अंतिम चरणों में हैं. शनिवार को प्रभारी डीइओ रंजीत पासवान ने सभी अधिकारी कर्मियों के साथ बैठक कर जानकारी ली. वहीं सोमवार को स्थापना डीपीओ मो. जमालुद्दीन ने सभी बीइओ के साथ बैठक कर वेरिफिकेशन कार्य पर चर्चा की. डीपीओ ने बताया कि गोपालगंज में उन्हीं शिक्षकों का वेरिफिकेशन होगा, जिन्हें रिजल्ट में यह जिला आवंटित हुआ है. बोर्ड की वेबसाइट पर शिक्षकों के रिजल्ट में आवंटित जिलों की जानकारी दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन